Saturday, February 7

T20 World Cup 2026: पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड मैच के साथ आईसीसी T20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत होने जा रही है। आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 का पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच आज पाकिस्तान क्रिकेट टीम और नीदरलैंड क्रिकेट टीम के बीच खेला जाने वाला है।

नीदरलैंड बनाम पाकिस्तान का यह मुकाबला आज शनिवार, 7 फरवरी 2026 को सिंहली स्पोर्ट्स क्लब, कोलंबो में खेला जाएगा। इस मैच में पाकिस्तान की टीम को एक मजबूत दावेदार माना जा रहा है। लेकिन नीदरलैंड्स की टीम भी इस मैच में बड़ा उलटफेर करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। इसके अलावा यह पहला मैच आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 के ग्रुप चरण का हिस्सा होगा।

पिच रिपोर्ट –

कोलंबो के इस सिंहली स्पोर्ट्स क्लब ग्राउंड की पिच बल्लेबाज़ी के लिए अच्छी मानी जाती है। क्यूंकि मैच की शुरुआत में यह पिच सख्त रहती है और गेंद अच्छे से उछलती है। इसके चलते हुए बल्लेबाज आसानी से रन बना सकते हैं। लेकिन नई गेंद से तेज़ गेंदबाज़ों को थोड़ी मदद मिलती है।

Sinhalese Sports Club Pitch Report
Sinhalese Sports Club Pitch Report

लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है तो यहां की पिच धीमी हो जाती है। इसके बाद स्पिन गेंदबाज़ असरदार हो जाते हैं। लेकिन नमी और बारिश की संभावना के कारण टॉस जीतने वाली टीम यहां पर अक्सर पहले बल्लेबाज़ी करना पसंद करती है।

ऐसा रहने वाला है आज मौसम :-

pakistan cricket team
pakistan cricket team

7 फरवरी को सुबह 11:00 बजे कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में मौसम गरम और उमस भरा रहने की उम्मीद है। इसके अलावा आज यहां तापमान करीब 30–31 डिग्री सेल्सियस हो सकता है। लेकिन आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रहेगा और बीच-बीच में धूप निकलेगी। इसके चलते हुए गर्मी थोड़ी ज्यादा महसूस हो सकती है। इसके अलावा आज यहां पर बारिश की भी संभावना है। लेकिन आज अगर बारिश होती भी है तो आमतौर पर दोपहर के बाद होती है। इसके अलावा कुल मिलाकर मैच के लिए सुबह का समय अच्छा लग रहा है।

टी20I में हेड-टू-हेड रिकॉर्ड :-

Netherlands cricket team
Netherlands cricket team

इसके अलावा अभी तक टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में पाकिस्तान क्रिकेट टीम और नीदरलैंड क्रिकेट टीम के बीच कुल 2 ही मैच खेले गए हैं। इन मैचों में खेलते हुए पाकिस्तान की टीम को इन दोनों में जीत मिली है। जबकि नीदरलैंड की टीम को इस दौरान दोनों मैचों में हार का समना करना पड़ा है। इसके चलते हुए आज इस मैच में भी पाकिस्तान की टीम को जीतने का प्रबल दावेदार माना जा रहा है।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 इस प्रकार है :-

पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग 11 :- साइम अयूब, फखर ज़मान, बाबर आज़म, सलमान अली आगा (कप्तान), साहिबज़ादा फरहान (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज़, शादाब ख़ान, फहीम अशरफ़, शाहीन शाह अफ़रीदी, नसीम शाह, अबरार अहमद।

नीदरलैंड की संभावित प्लेइंग 11 :- मैक्स ओ’डॉड, माइकल लेविट, स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान और विकेटकीपर), कॉलिन एकरमैन, बास डे लीडे, रोएलोफ़ वैन डर मेरवे, लोगन वैन बीक, आर्यन दत्त, पॉल वैन मीकेरेन, फ्रेड क्लासेन, काइल क्लाइन

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version