टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हर दिन कोई न कोई रिकॉर्ड बनता है। इस बार का टूर्नामेंट काफी इंट्रेस्टिंग हो रहा है। क्योंकि सभी टीमें काफी अच्छा खेल रही हैं, जिससे रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं।
इंग्लैंड के बल्लेबाज जॉस बटलर ने स्कॉटलैंड के खिलाफ मैच में एक खास कीर्तिमान अपने नाम कर लिया। उन्होंने टी20 इंटरनेशनल में 4000 रन बनाने का रिकॉर्ड बना लिया है। तो चलिए जानते हैं कि अब तक कितने बल्लेबाजों ने टी20 इंटरनेशनल में 4000 या उससे अधिक रन बनाए हैं।
टी20 इंटरनेशनल में 4000 रन बनाने वाले बल्लेबाज

4. जॉस बटलर- (Jos Butler) 4000 रन
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और ताबड़तोड़ बल्लेबाज जॉस बटलर अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अपनी बल्लेबाजी के दम पर इंग्लिश टीम को बहुत से मैच जिताए हैं। इंग्लिश कीपर ने अपनी पावर हिटिंग के साथ-साथ विकेट के चारों तरफ रन बनाए हैं।
जॉस ने टी20 इंटरनेशनल में खेले 150 मैचों में 34.78 की औसत और 148.58 के स्ट्राइक रेट से 4000 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक और 28 अर्धशतक निकले हैं और उनका हाईएस्ट स्कोर नाबाद 101 है। जिन भी बल्लेबाजों ने 4000 से ज्यादा रन बनाए हैं, उनमें सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट जॉस बटलर का है।
3. विराट कोहली- (Virat Kohli) 4188 रन
टीम इंडिया के ही नहीं बल्कि दुनिया के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज विराट कोहली ने व्हाइट बॉल क्रिकेट में लंबे समय तक राज किया है। उन्होंने अपनी टीम को असंभव से मैच तो जिताए ही हैं और इसके साथ आईसीसी इवेंट में तो वह अलग ही बीस्ट बन जाते थे।
विराट ने टी20 वर्ल्ड कप में 2 बार प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब जीता हुआ है। कोहली ने टी20 इंटरनेशनल में 125 मैचों में 48.69 की औसत और 137.04 की स्ट्राइक रेट से 4188 रन बनाए। इसके अलावा उन्होंने 1 शतक और 38 अर्धशतक लगाए, जिसमें उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 122 रन है।
2. रोहित शर्मा- (Rohit Sharma) 4231 रन
टीम इंडिया के पूर्व टी20 वर्ल्ड कप विजेता कप्तान रोहित शर्मा व्हाइट बॉल के बेस्ट ओपनिंग बल्लेबाजों में से थे। शुरुआत में तो वह टाइम लेकर बल्लेबाजी करते थे और आखिरी में जाकर रन बनाते थे। लेकिन जब से वह कप्तान बने, तब से ही वह शुरुआत से ही अटैक करके खेलते थे, जिसका नतीजा उन्हें देखने को मिला और भारत टी20 वर्ल्ड कप जीतने में सफल हुआ।
रोहित ने 159 मैचों में 32.05 की औसत और 140 के स्ट्राइक रेट से 4231 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 5 शतक के साथ-साथ 32 अर्धशतक भी लगाए और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 121 रन था।
1. बाबर आजम- (Babar Azam) 4566 रन
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। भले ही उन्होंने अच्छी टीमों और बड़े मैचों में इम्पैक्टफुल नॉक न खेली हो, लेकिन उन्होंने अपने रन जरूर बनाए हैं।
बाबर ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 141 मैचों में 39.36 की औसत और 128 के स्ट्राइक रेट से 4566 रन बनाए हैं। इसके अलावा उन्होंने 3 शतक और 39 अर्धशतक जड़े और उनका बेस्ट स्कोर 122 रन है। जितने भी बल्लेबाजों ने टी20 इंटरनेशनल में 4000 से ज्यादा रन बनाए हैं, उनमें बाबर का स्ट्राइक रेट सबसे कम है।







