Tuesday, February 24

हेटमायर की विस्फोटक पारी के दम पर वेस्टइंडीज ने 254 रन बनाकर जिम्बाब्वे के सामने पहाड़ जैसा लक्ष्य रखा।

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 मुकाबले में वेस्टइंडीज ने वानखेड़े स्टेडियम में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 254 रन बनाए। यह स्कोर टूर्नामेंट के इतिहास के सबसे बड़े टोटल स्कोर में शामिल हो गया और जिम्बाब्वे के सामने काफी बड़ा टारगेट खड़ा कर दिया।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की शुरुआत साधारण रही, लेकिन इसके बाद मिडिल ऑर्डर बल्लेबाजों ने मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया। बड़े शॉट्स, लगातार बाउंड्री और तेज रन गति के कारण जिम्बाब्वे के गेंदबाज पूरे समय दबाव में दिखे।

हेटमायर और पॉवेल की तूफानी बल्लेबाजी से बना एतिहासिक स्कोर

ओपनर ब्रैंडन किंग (12 गेंदों में 9 रन) और कप्तान शाई होप (12 गेंदों में 14 रन) जल्दी आउट हो गए, जिससे स्कोर 54/2 हो गया। इसके बाद शिमरॉन हेटमायर ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए मैच का पूरा मोमेंटम बदल दिया।

हेटमायर ने सिर्फ 34 गेंदों में 85 रनों की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 7 छक्के शामिल थे। उनका स्ट्राइक रेट 250 से भी अधिक रहा। उन्होंने स्पिन और तेज दोनों तरह के गेंदबाजों पर एक जैसा हमला किया और तेजी से रन बटोरे।

उनका साथ रोवमैन पॉवेल ने शानदार तरीके से दिया। पॉवेल ने 35 गेंदों में 59 रन बनाए और मिडिल ओवरों में रन गति गिरने नहीं दी। इन दोनों के बीच बड़ी साझेदारी ने जिम्बाब्वे को मैच से लगभग बाहर कर दिया।

लोअर ऑर्डर का विस्फोटक फिनिश

अंतिम ओवरों में शेरफेन रदरफोर्ड (13 गेंदों में 31 रन नाबाद) ने तेज रन बनाकर टीम को 250 के पार पहुंचाया। उनके साथ रोमारियो शेफर्ड (10 गेंदों में 21 रन) और जेसन होल्डर (4 गेंदों में 13 रन) ने भी बड़े शॉट लगाकर स्कोर को और विशाल बना दिया।

वेस्टइंडीज ने आखिरी 5 ओवरों में ही मैच का रुख पूरी तरह बदलते हुए तेज गति से रन जुटाए और जिम्बाब्वे के गेंदबाजों के पास कोई जवाब नहीं था। टीम ने कुल 21 अतिरिक्त रन भी बनाए, जिसने स्कोर को और बढ़ाने में मदद की।

गेंदबाजी में जिम्बाब्वे पूरी तरह दबाव में आया नजर

जिम्बाब्वे के लिए रिचर्ड एनगरावा और ब्लेसिंग मुजरबानी ने 2-2 विकेट जरूर लिए, लेकिन दोनों ही काफी महंगे साबित हुए। कप्तान सिकंदर रजा सहित अन्य गेंदबाज भी रन रोकने में नाकाम रहे और लगातार बाउंड्री पड़ती रही। स्पिनरों को भी कोई खास मदद नहीं मिली, जिससे बल्लेबाज खुलकर शॉट खेलते रहे और स्कोर तेजी से बढ़ता गया।

वेस्टइंडीज ने बनाया टी20 वर्ल्ड कप इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर

वेस्टइंडीज का 254/6 का टोटल टी20 वर्ल्ड कप इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। इससे बड़ा स्कोर केवल श्रीलंका ने 2007 में केन्या के खिलाफ 260/6 बनाकर बनाया था, जो अब भी टूर्नामेंट का सबसे बड़ा टोटल है।

इतना बड़ा स्कोर बनाकर वेस्टइंडीज ने न सिर्फ मैच पर मजबूत पकड़ बना ली है, बल्कि नेट रन रेट के लिहाज से भी बड़ी बढ़त हासिल करने की दिशा में कदम बढ़ाया है।

जिम्बाब्वे का 255 रनों के लक्ष्य का पीछा करना मुश्किल

टी20 क्रिकेट में 255 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करना किसी भी टीम के लिए बकाफी मुश्किल होता है। वेस्टइंडीज की गेंदबाजी वेस्टइंडीज जैसी कम क्षमता वाली टीम को इतना बड़ा स्कोर बनाने से रोकने का पूरा माद्दा रखती है। इसीलिए यह कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा कि यह मुकाबला पूरी तरह एकतरफा रहेगा।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है।

Leave A Reply

Exit mobile version