Thursday, March 19

आईपीएल 2024 में लगातार तीन हार के बाद हार्दिक पांड्या की मुंबई इंडियंस ने आखिरकार चौथे मैच में जीत दर्ज कर ही ली। इसके अलावा ही एमआई का खाता खुलने के साथ ही अंक तालिका में आठवें स्थान पहुंचना हो गया। बता दें कि इस वक्त आईपीएल की सभी दस टीमों के लिए प्लेऑफ का दरवाजा खुला हुआ है, लेकिन जो टीमें सबसे नीचे चल रही हैं, उनके लिए आगे की राह मुश्किल हो सकती है। इसी बीच अब मुंबई इंडियंस के लिए भी उनकी असली परीक्षा का समय शुरु हो गया है। इस दौरान जल्द ही हार्दिक की टीम को दो बड़ी टीमों के साथ टकराना है।

तीन हार के बाद मुंबई ने जीता था एक मैच

मुंबई इंडियंस के लिए इस साल की शुरुआत बेहद खराब रही है। इस टीम ने अपने शुरुआत के तीन मैच लगातार हारे हैं। पहले मैच में गुजरात टाइटंस के हाथों 6 रनों से शिकस्त मिली। इसके बाद सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों 31 रन से हार और फिर राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से मात दी। लगातार तीन हार के बाद मुंबई इंडियंस की जमकर आलोचना हो रहा है और कप्तान हार्दिक पांड्या की फैंस की ट्रोलिंग का शिकार हो रहे हैं। हांलाकि इसके बाद चौथे मैच में मुंबई इंडियंस को जीत मिली। इसके बाद अब एक बार फिर से मुंबई इंडियंस मैदान पर उतरने के लिए तैयार है। अब उसका मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ होने वाला है। माना जा रहा है कि ये इस आईपीएल के सबसे बड़े मैचों में एक होने वाले हैं।

अब मुंबई को चेन्नई और बेंगलुरु से टकराना होगा

मुंबई इंडियंस अब आगामी 11 अप्रैल के दिन यानी गुरुवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ भिड़ने वाली है। इसके ठीक दो दिन के बाद उसको चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैदान पर उतरना होगा। इन दोनों मैचों में हार्दिक की टीम मुंबई इंडियंस की असली परीक्षा होने वाली है। दूसरी तरफ आरसीबी और सीएसके भी अपने मुकाबले हार चुकी हैं। ये ही कारण है कि ये दोनों टीमें भी जीत की भूखी हैं। ऐसे में मुंबई इंडियंस के लिए ये दोनों मुकाबले बिल्कुल भी आसान नहीं होने वाले हैं। हांलाकि मुंबई इंडियंस के लिए इन दोनों मैचों के एक बेहतरीन एडवांटेज रहने वाला है, क्योंकि ये दोनों ही मैच उसके होम ग्राउंड वानखेड़े में होने वाले हैं।

ये भी पढ़ें: ऋषभ पंत टी-20 विश्वकप में बन सकते हैं टीम इंडिया का हिस्सा, इस दिन होगा टीम का ऐलान

स्पोर्ट्स से जुड़ी अन्य खबरें जैसे, cricket news और  football news के लिए हमारी वेबसाइट hindi.sportsdigest.in पर log on करें। इसके अलावा हमें FacebookTwitter पर फॉलो व YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें। 

Share.

साल 2020 से स्पोर्ट्स पत्रकारिता में एक सिपाही के तौर पर कार्यरत हूं। प्रत्येक खेल में उसके सभी पहलुओं के धागे खोलकर आपके सामने रखने की कोशिश करूंगा। विराट व रोहित का बल्ला धोखा दे सकता है, लेकिन आपको यहां खबरों की विश्वसनियता पर कभी धोखा नहीं मिलेगा। बचपन से ही क्रिकेट के साथ-साथ अन्य खेलों में खास दिलचस्पी होने के कारण इसके बारे में लिखना बेहद पसंद है।

Leave A Reply

Exit mobile version