Most ODI Singles: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच हुई 3 वनडे मैचों की सीरीज़ भारत ने 2-1 से जीत ली। इस सीरीज़ में विराट कोहली ने शानदार खेल दिखाया। कोहली वनडे मैचों में ज़्यादा रिस्क नहीं लेते और ज़्यादातर सिंगल्स लेकर अपनी पारी आगे बढ़ाते हैं। वनडे में रन बनाने के साथ-साथ स्ट्राइक रोटेट करना भी बहुत ज़रूरी माना जाता है। कई बल्लेबाज़ों ने वनडे क्रिकेट में अपने करियर के एक-तिहाई से ज़्यादा रन सिर्फ सिंगल्स लेकर बनाए हैं। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि वनडे क्रिकेट में सबसे ज़्यादा सिंगल्स लेने वाले ये टॉप-5 खिलाड़ी कौन हैं।
वनडे क्रिकेट में सबसे ज़्यादा सिंगल्स लेने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों के बारे में जाने
5. रिकी पोंटिंग- 3916 सिंगल्स
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग वनडे क्रिकेट में सबसे ज़्यादा सिंगल्स लेने वाले बल्लेबाज़ों की लिस्ट में पाँचवें नंबर पर हैं। पोंटिंग ने अपनी 281 पारियों में 3,916 सिंगल्स लिए हैं। अपने वनडे करियर में उन्होंने 44.17 की औसत से 10,690 रन बनाए हैं।
4. महेंद्र सिंह धोनी- 4470 सिंगल्स
वनडे क्रिकेट में सबसे ज़्यादा सिंगल्स लेने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी चौथे नंबर पर हैं। धोनी ने अपनी 297 पारियों में 51.54 की औसत से 10,773 रन बनाए हैं। इनमें से उन्होंने 4,470 रन सिंगल्स लेकर बनाए हैं।
3. महेला जयवर्धने- 4789 सिंगल्स
श्रीलंका के पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने वनडे क्रिकेट में सबसे ज़्यादा सिंगल्स लेने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने अपनी 357 वनडे पारियों में 4,789 सिंगल्स लिए हैं। अपने वनडे करियर में उन्होंने 36.07 की औसत से 11,112 रन बनाए हैं।
2. कुमार संगकारा- 5503 सिंगल्स
वनडे क्रिकेट में सबसे ज़्यादा सिंगल्स लेने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में कुमार संगकारा दूसरे स्थान पर हैं। श्रीलंका के इस महान विकेटकीपर-बल्लेबाज़ ने 358 पारियों में 13,681 रन बनाए हैं, और उनकी औसत 44.56 रही। इन रन में से उन्होंने 5,503 रन सिंगल्स लेकर बनाए हैं।
1. विराट कोहली- 6011 सिंगल्स
टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज़ विराट कोहली वनडे क्रिकेट में सबसे ज़्यादा सिंगल्स लेने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में पहले नंबर पर हैं। विराट ने अपनी 294 वनडे पारियों में कुल 5,992 सिंगल्स लिए हैं। उन्होंने अब तक वनडे में 59.15 की शानदार औसत से 14, 557 रन बनाए हैं।







