Friday, February 27

पूर्व भारतीय क्रिकेटर वेंकटेश प्रसाद अब कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (KSCA) के नए अध्यक्ष बन गए हैं। उन्होंने चुनाव में के.एन. शांत कुमार को हराया, जो बृजेश पटेल की टीम से थे। प्रसाद की टीम से संतोष मेनन सचिव बने हैं और सुजीत सोमसुंदर को उपाध्यक्ष का पद मिला है। वेंकटेश प्रसाद की टीम ने कहा था कि अगर वे चुनाव जीतते हैं तो वे तेजी से काम करेंगे, ताकि क्रिकेट फिर से एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में हो सके। यह वही स्टेडियम है जहाँ RCB की 2025 IPL जीत के बाद लोगों की भीड़ के कारण बड़ा हंगामा हो गया था। इस दौरान बहुत से लोग मरे गए, इस घटना के बाद से इस मैदान में कोई बड़ा मुकाबला नहीं कराया गया है। वही KSCA के अध्यक्ष ने यह दावा किया है की 2026 में आईपीएल के मुकाबले चिन्नास्वामी में खेले जाएंगे।

वेंकटेश प्रसाद बने कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ के नए अध्यक्ष

वेंकटेश प्रसाद की टीम में शामिल सुजीत सोमसुंदर ने कुछ समय पहले ही BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में क्रिकेट एजुकेशन के हेड का पद छोड़ दिया था। अब वे KSCA के उपाध्यक्ष बनेंगे। कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री और KSCA के लाइफ मेंबर डी.के. शिवकुमार भी चुनाव वाले दिन चिन्नास्वामी स्टेडियम आए और उन्होंने अपना वोट डाला।

उन्होंने मीडिया से कहा कि IPL के मैच चिन्नास्वामी स्टेडियम से बाहर नहीं जाने दिए जाएंगे, क्योंकि यह बेंगलुरु और कर्नाटक की प्रतिष्ठा का सवाल है। वे पूरी कोशिश करेंगे कि IPL के मैच यहीं हों। उन्होंने कहा कि वे क्रिकेट के बड़े प्रशंसक हैं और चाहते हैं कि पहले जैसी कोई घटना दोबारा न हो, ताकि स्टेडियम की इज़्ज़त बनी रहे। उन्होंने यह भी बताया कि एक और नया स्टेडियम बनाने की तैयारी चल रही है।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं एक हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग, ब्लॉगिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में फीचर राइटिंग और स्पोर्ट्स कंटेंट क्रिएशन और गेमिंग कंटेंट क्रिएशन पर कार्यरत हूं। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ मैं वर्डप्रेस वेबसाइट पर ऑन-पेज और ऑफ-पेज SEO, ग्राफिक डिजाइन (कैनवा), और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में भी कुशल हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version