Saturday, March 7

टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर होने के बाद इंग्लैंड टीम के कोच ब्रेंडन मैकुलम के भविष्य पर सवाल उठने लगे हैं और उनकी जगह लेने के लिए कई बड़े नाम सामने आ रहे हैं।

इंग्लैंड क्रिकेट टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई। इस हार के बाद इंग्लैंड टीम के हेड कोच ब्रेंडन मैकुलम (Brendon McCullum) के भविष्य पर सवाल उठने लगे हैं।

एशेज में मिली करारी हार और टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में बाहर होने के बाद इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड जल्द ही कोचिंग सेटअप में बदलाव कर सकता है। ऐसे में कई बड़े नाम सामने आ रहे हैं जो भविष्य में इंग्लैंड टीम के हेड कोच बन सकते हैं। आइए जानते हैं उन पांच संभावित उम्मीदवारों के बारे में जो ब्रेंडन मैकुलम की जगह ले सकते हैं।

ये 5 दिग्गज हैं ब्रेंडन मैकुलम की जगह इंग्लैंड का नया हेड कोच बनने के सबसे बड़े दावेदार

5. जोनाथन ट्रॉट (Jonathan Trott)

जोनाथन ट्रॉट इंग्लैंड टीम के पूर्व बल्लेबाज रहे हैं और उन्होंने 52 टेस्ट मैचों में 3835 से ज्यादा रन बनाए हैं। कोच के रूप में उन्होंने अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के साथ शानदार काम किया। उनके मार्गदर्शन में अफगानिस्तान ने कई बड़ी टीमों को हराया और 2024 में पहली बार आईसीसी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल तक पहुंचा।

इंग्लैंड क्रिकेट सिस्टम की अच्छी समझ होने के कारण ट्रॉट इस भूमिका के लिए मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं।

4. एंड्रू फ्लिंटॉफ (Andrew Flintoff)

एंड्रू फ्लिंटॉफ इंग्लैंड के गोल्डन एरा के सबसे बड़े ऑलराउंडरों में से एक रहे हैं। उन्होंने 2024 में इंग्लैंड लायंस टीम के हेड कोच की जिम्मेदारी संभाली थी और फ्रेंचाइजी क्रिकेट में भी कोचिंग का अनुभव हासिल किया है।

फ्लिंटॉफ की लीडरशिप और खिलाड़ियों के साथ उनके रिश्ते को देखते हुए उन्हें भी इंग्लैंड के संभावित कोच के रूप में देखा जा रहा है।

3. कुमार संगकारा (Kumar Sangakkara)

श्रीलंका के महान बल्लेबाज कुमार संगकारा भी इस सूची में शामिल हैं। वह आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के साथ लंबे समय से जुड़े हुए हैं और टीम को 2022 में फाइनल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभा चुके हैं।

संगकारा का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट अनुभव और कोचिंग समझ उन्हें इंग्लैंड टीम के लिए एक मजबूत विकल्प बना सकती है।

4. ऑयन मॉर्गन (Eoin Morgan)

ऑयन मॉर्गन इंग्लैंड के पूर्व कप्तान हैं और 2019 में टीम को वनडे वर्ल्ड कप जिताने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी। मॉर्गन को आधुनिक इंग्लिश क्रिकेट की आक्रामक सोच का मुख्य चेहरा माना जाता है। उनकी रणनीतिक समझ और क्रिकेटिंग आईक्यू इंग्लैंड टीम के लिए काफी उपयोगी साबित हो सकती है।

हालांकि, उन्होंने पहले कोचिंग रोल से दूरी बनाई थी, लेकिन भविष्य में वह यह जिम्मेदारी संभाल सकते हैं।

5. गैरी कर्स्टन – (Gary Kirsten)

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज गैरी कर्स्टन दुनिया के सबसे सफल क्रिकेट कोचों में से एक माने जाते हैं। उनके मार्गदर्शन में भारत ने 2011 का वनडे वर्ल्ड कप जीता था और टेस्ट क्रिकेट में नंबर 1 रैंकिंग हासिल की थी।

कर्स्टन का अनुभव और खिलाड़ियों के साथ उनका मजबूत रिश्ता उन्हें इंग्लैंड टीम के लिए एक आदर्श विकल्प बना सकता है।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है।

Leave A Reply

Exit mobile version