Saturday, February 14

घरेलू क्रिकेट की सबसे प्रतिष्ठित ट्रॉफी में से एक दिलीप ट्रॉफी के फाइनल की शुरुआत होने वाली है। यह मुकाबला सेंट्रल जोन और साउथ जोन के बीच बैंगलोर के सेंट्रल ऑफ एक्सीलेंस में खेला जाएगा।

यह मैच दोनों टीमों के लिए काफी अहम है, क्योंकि दोनों टीमें कुछ समय बाद फाइनल में पहुंची हैं। सेंट्रल जोन ने वेस्ट जोन को पहली पारी के आधार पर बढ़त लेते हुए फाइनल का टिकट कटाया था, जबकि साउथ जोन ने नॉर्थ जोन के खिलाफ पहली इनिंग में लीड लेते हुए जगह बनाई थी। तो चलिए जानते हैं कि आप दिलीप ट्रॉफी के मुकाबले को फ्री में लाइव कहां पर देख सकते हैं।

कहां खेला जाएगा दिलीप ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला?

Where and How to Watch Duleep Trophy Final 2025 Live for Free in India?
Where and How to Watch Duleep Trophy Final 2025 Live for Free in India?

 

दिलीप ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला साउथ जोन और सेंट्रल जोन के बीच खेला जाएगा। यह मैच बैंगलोर स्थित बीसीसीआई के सेंट्रल ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड में खेला जाएगा। साउथ जोन की टीम 2 सालों बाद फाइनल में पहुंची है, जबकि सेंट्रल जोन की टीम लगभग 10 सालों बाद पहुंची है।

सेंट्रल जोन ने आखिरी बार 2014/15 में साउथ जोन के खिलाफ फाइनल खेला था, जहां उन्होंने ट्रॉफी पर कब्जा किया था। जबकि साउथ जोन ने 2023 में वेस्ट जोन को हराकर खिताब जीता था।

बैंगलोर – बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड

साउथ जोन का स्क्वाड:

तन्मय अग्रवाल, स्मरण रविचंद्रन, आंद्रे सिद्दार्थ सी, मोहित काले, मोहम्मद अज़हरुद्दीन (विकेटकीपर/कप्तान), रिकी भुई, सलमान निज़ार, तनय त्यागराजन, गुरजापनीत सिंह, वासुकी कौशिक, एमडी निधिश, नेदुमंकुझी बासिल, अंकित शर्मा, त्रिपुराना विजय, शेख रशीद।

सेंट्रल जोन टीम:

आयुष पांडे, दानिश मालेवार, शुभम शर्मा, रजत पाटीदार (कप्तान), यश राठौड़, उपेंद्र यादव (विकेटकीपर), नचिकेत भुटे, सारांश जैन, संजीत देसाई, दीपक चाहर, कुमार कार्तिकेय, आदित्य ठाकरे, कुकना अजय सिंह, अक्षय वाडकर, कुलदीप सेन।

दिलीप ट्रॉफी फाइनल का लाइव प्रसारण कहां देखें?

सेंट्रल जोन और साउथ जोन के बीच दिलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले के राइट्स Star Sports Network के पास हैं। टीवी पर आप इसे Star Sports के चैनलों पर देख सकते हैं।

दिलीप ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला ऑनलाइन कहां पर देखें?

दिलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले के डिजिटल राइट्स भी JioCinema/Hotstar के पास हैं। आप इसे मोबाइल या लैपटॉप पर JioCinema या Hotstar ऐप/वेबसाइट पर देख सकते हैं।

दिलीप ट्रॉफी फ्री में कैसे देखें?

जिन दर्शकों के पास JioCinema या Hotstar का सब्सक्रिप्शन नहीं है, वे भी दिलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले का मजा ले सकते हैं। JioCinema/Hotstar पर शुरुआती 5 मिनट का फ्री व्यूइंग ऑप्शन उपलब्ध है। हालांकि, पूरा मैच देखने के लिए सब्सक्रिप्शन खरीदना होगा।

दिलीप ट्रॉफी 2025 से संबंधित अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

प्रश्न 1: दिलीप ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला कब से शुरू हो रहा है?

उत्तर: दिलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले का आगाज़ 10 सितंबर 2025 से होगा।

प्रश्न 2. दिलीप ट्रॉफी 2025 का फाइनल मैच कहाँ खेला जायेगा?

उत्तर: दिलीप ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला बैंगलोर स्थित बीसीसीआई के सेण्टर ऑफ़ एक्सीलेंस में खेला जायेगा। जिसमें सेंट्रल जोन और साउथ जोन आमने सामने आएँगी।

प्रश्न 3: दिलीप ट्रॉफी 2025 फाइनल मैच को कहाँ देखा जा सकता है?

उत्तर: टीवी पर Star Sports Network और ऑनलाइन JioHotstar ऐप पर लाइव देखा जा सकता है।

प्रश्न 4: क्या दिलीप ट्रॉफी 2025 फाइनल मैच को फ्री में देखा जा सकता है?

उत्तर: नहीं, JioHotstar पर फाइनल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देखने के लिए सब्सक्रिप्शन की आवश्यकता पड़ेगी। हालाँकि, आप शूरति कुछ मिनट इसे आप फ्री में देख सकते हैं।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version