Monday, August 18

Most sixes in an Innings For WPL: वीमेंस प्रीमियर लीग (WPL) इतिहास में अब तक कई विस्फोटक पारियां देखने को मिली हैं, जहाँ बल्लेबाजों ने गेंदबाजों पर हावी होते हुए छक्कों की बारिश की है। कुछ खिलाड़ियों ने अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से WPL की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्कों की लिस्ट में अपना नाम भी दर्ज कराया।

WPL 2025 के पहले मुकाबले में गुजरात जायंट्स की कप्तान एश्ले गार्डनर ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 37 गेंदों पर 213.51 की स्ट्राइक रेट से 79 रन बनाया। उन्होंने इस मुकाबले में आठ छक्के लगाकर सोफी डिवाइन के WPL की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।

यहाँ हम आपको WPL की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली बल्लेबाजों के बारे में बताने जा रहे हैं।

WPL की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के – Most sixes in an Innings For WPL

7. शेफाली वर्मा – 5 छक्के

Shafali Verma (Most sixes in an Innings For WPL).
Shafali Verma (Most sixes in an Innings For WPL)

शेफाली वर्मा ने 13 मार्च 2023 को गुजरात जायंट्स के खिलाफ दिल्ली के अरूण जेटली स्टेडियम में में 37 गेंदों में 71 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली थी और 5 छक्के लगाए थे। शेफाली की इस पारी ने दिल्ली कैपिटल्स को आसान जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी।

6. हरमनप्रीत कौर – 5 छक्के

Harmanpreet Kaur (Most sixes in an Innings For WPL)
Harmanpreet Kaur (Most sixes in an Innings For WPL)

भारतीय टीम की कप्तान और मुंबई इंडियंस की स्टार बल्लेबाज हरमनप्रीत कौर ने गुजरात जायंट्स के खिलाफ दिल्ली में शानदार पारी खेलते हुए 48 गेंदों में 95 रन बनाया था, जिसमें 5 छक्के शामिल थे। हरमनप्रीत ने इस पारी में अपने अनुभव का शानदार इस्तेमाल किया था और अपनी टीम को जीत दिलाई थी।

5. एलिस कैप्सी – 5 छक्के

Alice Capsey (Most sixes in an Innings For WPL)
Alice Capsey (Most sixes in an Innings For WPL)

दिल्ली कैपिटल्स की युवा बल्लेबाज एलिस कैप्सी ने 20 मार्च 2023 को मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में 17 गेंदों में ताबड़तोड़ 38 रनों की पारी खेली थी। इस दौरान उन्होंने 5 छक्के लगाए।

4. एलिस पेरी – 5 छक्के

Ellyse Perry (Most sixes in an Innings For WPL)
Ellyse Perry (Most sixes in an Innings For WPL)

आरसीबी महिला टीम की ऑलराउंडर एलिस पेरी ने 13 मार्च 2023 को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में 52 गेंदों में 67 रन बनाया था। उनकी इस पारी में 5 छक्के शामिल थे।

3. शेफाली वर्मा – 5 छक्के

Shafali Verma (Most sixes in an Innings For WPL)
Shafali Verma (Most sixes in an Innings For WPL)

भारतीय टीम की युवा सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा का नाम इस सूची में दो बार शामिल है, जो उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी करने की क्षमता को दिखाता है। उन्होंने 11 मार्च 2023 को गुजरात जायंट्स के खिलाफ डीवाई पाटिल स्टेडियम में सिर्फ 28 गेंदों में 76 रनों की पारी के बीच 5 छक्के लगाए थे।

2. एश्ले गार्डनर – 8 छक्के

Ashleigh Gardner (Most sixes in an Innings For WPL)
Ashleigh Gardner (Most sixes in an Innings For WPL)

गुजरात जायंट्स की ऑलराउंडर एश्ले गार्डनर ने 14 फरवरी 2025 को आरसीबी महिला टीम के खिलाफ वडोदरा के कोटाम्बी स्टेडियम में मात्र 37 गेंदों में 79 रनों की तूफानी पारी खेली। उन्होंने इस दौरान 8 छक्के जड़े। गार्डनर ने अपनी इस धमाकेदार पारी से टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया और WPL में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली बल्लेबाजों की सूची में सोफी डिवाइन के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।

1. सोफी डिवाइन – 8 छक्के

Sophie Devine (Most sixes in an Innings For WPL)
Sophie Devine (Most sixes in an Innings For WPL)

आरसीबी महिला टीम की सलामी बल्लेबाज सोफी डिवाइन ने 18 मार्च 2023 को गुजरात जायंट्स के खिलाफ मुंबई ब्रेबोर्न स्टेडियम में विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 36 गेंदों में 99 रनों की पारी खेली थी। इस दौरान उन्होंने 8 छक्के लगाए थे। वह इस मुकाबले में महज 1 रन से WPL का पहला शतक लगाने से भले चूक गईं थीं, लेकिन उनकी इस धुआंधार पारी ने उन्हें रिकॉर्ड बुक में जरूर शामिल कर दिया था।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरें पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

 

Share.

नीतिश कुमार मिश्र (Neetish Kumar Mishra) एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की गहरी समझ के साथ, खेल समाचार, आंकड़े, मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड रिकॉर्ड और फैंटेसी 11 प्रेडिक्शन में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version