WPL 2025, DCW vs UPWW: वीमेंस प्रीमियर लीग के बीच आज दिल्ली कैपिटल्स और यूपी वॉरियर्ज के बीच होने वाले मुकाबले में दिल्ली की कप्तान मैग लैनिंग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। दिल्ली कैपिटल्स का इस सीजन यह तीसरा मुकाबला होगा, इसके पहले दो मैचों में दिल्ली को एक में जीत जबकि एक में हार मिली थी। वहीं यूपी वॉरियर्ज का अभी इस सीजन खाता तक नही खुला है। टीम की कप्तान दीप्ती शर्मा की नजर आज के मैच को जीतने पर रहेगी।
यूपी की नजर पहली जीत पर

इस मैच में दीप्ति शर्मा की अगुआई वाली टीम मौजूदा टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत हासिल करने उतरी है जबकि दिल्ली की नजरें अंक तालिका में एक बार फिर दूसरा स्थान हासिल करने पर हैं। दरअसल, शुक्रवार को मुंबई इंडियंस ने आरसीबी को चार विकेट से हराकर अंक तालिका में एक स्थान की छलांग लगाकर दूसरा स्थान हासिल किया और मेग लैनिंग के नेतृत्व वाली टीम तीसरे पायदान पर खिसक गई।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11 इस प्रकार है
यूपी वारियर्स: किरण नवगिरे, वृंदा दिनेश, दीप्ति शर्मा (कप्तान), ताहलिया मैक्ग्रा, श्वेता सहरावत, ग्रेस हैरिस, चिनेले हेनरी, सोफी एक्लेस्टोन, उमा छेत्री (विकेटकीपर), क्रांति गौड़, साइमा ठाकोर।
दिल्ली कैपिटल्स: शेफाली वर्मा, मेग लैनिंग (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, एनाबेल सदरलैंड, मारिजान कप, जेस जोनासेन, सारा ब्राइस (विकेटकीपर), शिखा पांडे, अरुंधति रेड्डी, मिन्नू मणि, निकी प्रसाद।
Latest Cricket News in Hindi, Latest Football News in Hindi, Latest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरें पाने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







