Friday, March 13

WPL 2026: विमेंस प्रीमियर लीग 2026 इस समय काफी रोमंचक मोड़ पर पहुंच चुकी है। इसके चलते हुए आज शुक्रवार, 16 जनवरी 2026 को WPL 2026 का 9वां मुकाबला गुजरात जायंट्स की महिला क्रिकेट टीम और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की महिला क्रिकेट टीम के बीच खेला जाने वाला है। इसके अलावा यह मैच आज नवी मुंबई के डॉ. डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी में खेला जाएगा।

इस मैच की शुरुआत आज शाम 7:30 बजे से होगी। वहीं यह मैच आज इसलिए भी खास है क्योंकि एक तरफ आरसीबी की टीम अंक तालिका में टॉप पर मौजूद है, तो दूसरी तरफ गुजरात जायंट्स की टीम है जो लगातार जीत के साथ वापसी कर चुकी है। तभी तो आज ऐसे में सभी क्रिकेट फैंस को एक हाई-वोल्टेज मुकाबले की पूरी उम्मीद रहेगी।

दोनों टीमों का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड :-

Royal Challengers Bangalore
image source vis getty images

विमेंस प्रीमियर लीग में खेलते हुए अभी तक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की महिला क्रिकेट टीम का ही पलड़ा गुजरात जायंट्स की महिला क्रिकेट टीम पर भारी रहा है। क्यूंकि इन दोनों टीमों के बीच अभी तक कुल 5 मैच खेले गए हैं। इनमें खेलते हुए आरसीबी की टीम को 3 में जीत मिली है। जबकि इस बीच गुजरात की टीम ने केवल 2 मैच जीते हैं।

ऐसी रहने वाली है आज मुंबई की पिच :-

मुंबई के डॉ. डीवाई पाटिल स्टेडियम की पिच को बल्लेबाजों के लिए अनुकूल माना जाता है। क्यूंकि यहां पैट खेलते हुए गेंद अच्छे से बल्ले पर आती है। इसके चलते हुए बल्लेबाज को स्ट्रोक खेलने में आसानी होती है। इसके अलावा यहां पर शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को हल्की स्विंग मिल सकती है।

DR. DY Patil Cricket Stadium
DR. DY Patil Cricket Stadium

लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है तो यहां पर बल्लेबाज होने लग जाते हैं। इसके अलावा रात के मैच में ओस अहम भूमिका निभा सकती है। इसलिए टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाज़ी करना पसंद कर सकती है। वहीं यहां पर औसत पहली पारी स्कोर 160-170 रन के बीच रहने की उम्मीद है।

ऐसा रहने वाला है आज यहां मौसम :-

आज बुधवार, 16 जनवरी 2026 को नवी मुंबई में मौसम पूरी तरह धूपदार रहने की संभावना है। इसके अलावा आज यहां पर दिन का अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 21 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

Gujarat Giants Announced Ashleigh Gardener Captain In WPL 2026
Gujarat Giants Announced Ashleigh Gardener Captain In WPL 2026

लेकिन आज यहां पर बारिश की कोई संभावना नहीं है। इसके चलते हुए आज यहां मैच बिना किसी मौसम बाधा के पूरे 20 ओवर खेले जाने की उम्मीद है। इसकी अलावा आज कुल मिलाकर हालात बल्लेबाज़ों और दर्शकों दोनों के लिए अनुकूल रहने वाले हैं।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 इस प्रकार है :-

गुजरात जायंट्स की संभावित प्लेइंग 11 : बेथ मूनी (विकेटकीपर), सोफी डिवाइन,, एश्ले गार्डनर (कप्तान), जॉर्जिया वेयरहैम, भर्ति फुलमाली, अनुश्का शर्मा, कनीका आहूजा, काशवी गौतम, तनुजा कंवर, राजेश्वरी गायकवाड़, रेणुका सिंह ठाकुर

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की संभावित प्लेइंग 11 : स्मृति मंधाना (कप्तान), ग्रेस हैरिस, दयालन हेमलता, ऋचा घोष (विकेटकीपर), गौतमी नाइक, नादिन डी क्लर्क, राधा यादव, श्रेयंका पाटिल, अरुंधति रेड्डी, लॉरेन बेल, लिंसी स्मिथ

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version