Cristiano Ronaldo: पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने हैमस्ट्रिंग चोट के बाद अपनी फिटनेस को लेकर सकारात्मक संकेत दिए हैं। इससे पहले पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो की फिटनेस पर सवाल की वजह से उनके आगामी विश्व कप खेलने पर भी संदेह था। लेकिन इस स्टार खिलाड़ी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए अपनी फिटनेस को लेकर सकारात्मक संकेत दिया है।
इसके चलते हुए अब पुर्तगाल के इस दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अपनी ट्रेनिंग और रिकवरी पर काम करते हुए अपनी एक तस्वीर पोस्ट की है। वहीं उनकी यह पोस्ट अब यह भी संकेत देती है कि उनकी मैदान पर वापसी अब ज्यादा दूर नहीं है। वहीं उनकी इस पोस्ट के बाद अब उनके फीफा विश्व कप 2026 में खेलने को लेकर संभावना भी काफी बढ़ गई है। यह खबर अब उनके सभी फैंस के काफी खुश होने वाली है।
अल नासर क्लब के लिए खेलते हुए चोटिल हुए थे रोनाल्डो :-

इसके अलावा रोनाल्डो को फरवरी के अंत में अल नासर क्लब के लिए खेलते हुए हैमस्ट्रिंग की इंजरी हुई थी। इसके चलते हुए उनको बाद में मार्च में मैक्सिको और अमेरिका के खिलाफ मैत्रीपूर्ण मैचों से भी बाहर रखा गया है। इस बीच अब पुर्तगाल के हेड कोच रॉबर्टो मार्टिनेज ने बताया है कि यह फैसला एहतियातन लिया गया है ताकि उनको लंबी चोट से बचाया जा सके।

इसके अलावा अब पुर्तगाल की फुटबॉल टीम आगामी 28 मार्च को एज्टेका स्टेडियम में मेक्सिको की टीम से भिड़ने वाली है। इसके बाद फिर यह पुर्तगाल की टीम आगामी 31 मार्च को अटलांटा में यूनाइटेड स्टेट्स की फुटबॉल टीम से एक मैच खेलेगी। वहीं इस बीच अब पुर्तगाल के टीम मैनेजमेंट ने खिलाड़ियों पर काम के बोझ को सावधानी से मैनेज करने का फैसला किया है। इसके चलते हुए ही बर्नार्डो सिल्वा को भी आराम दिया गया है।
फुटबॉल विश्व कप तक फिट हो सकते हैं रोनाल्डो :-
उनकी इस पोस्ट से अब यह संकेत मिल रहे हैं कि रोनाल्डो जून में शुरू होने वाले फुटबॉल विश्व कप तक पूरी तरह फिट हो जाएंगे। इसके अलावा 41 साल की उम्र में रोनाल्डो रिकॉर्ड छठी बार विश्व कप खेलने के प्रयास में लगे हुए हैं। इस समय उनके फुटबॉल करियर में लगभग सभी प्रमुख खिताब हैं। इसके अलावा वह अभी तक विश्व कप नहीं जीत सके हैं।

तभी तो अब इस बीच उनका लक्ष्य पुर्तगाल के लिए विश्व कप जीतना है। इसी लक्ष्य को पाने के लिए कहीं न कहीं वह अभी तक फुटबॉल में सक्रिय हैं। इसके अलावा पुर्तगाल के इस दिग्गज खिलाड़ी ने अभी तक अपने देश के लिए 226 मैचों में खेलते हुए कुल 143 गोल भी किए हैं।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

