Thursday, February 12

केरल के खेल मंत्री वी. अब्दुरहीमान ने घोषणा की है कि, लियोनेल मेस्सी (Lionel Messi) अर्जेंटीना की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के साथ 2025 में भारत के केरल में एक इंटरनेशनल फ्रेंडली मैच खेलेंगे। यह मैच मेस्सी की 14 साल बाद भारत वापसी का प्रतीक है, जो देश में खेल की लोकप्रियता को बढ़ाने और संभावित रूप से जमीनी स्तर पर फुटबॉल के विकास को बढ़ावा देने का वादा करता है।

Lionel Messi Led Argentina Is Confirmed To Play An Friendly Match In India Next Year
Lionel Messi

इस आयोजन में होने वाला खर्च लगभग 35 करोड़ रुपये बताया गया है। हालांकि, यह भारतीय फुटबॉल प्रेमियों के लिए एक ऐतिहासिक क्षण भी है कि मेस्सी जैसा दिग्गज और वर्ल्ड चैंपियन अर्जेंटीना भारत जैसे कम फुटबॉल प्रेमी देश में खेलने आ रहे हैं। इस आयोजन में आने वाले खर्चों का प्रबंधन करने के लिए केंद्र सरकार से वित्तीय सहायता के बारे में चर्चा चल रही है।

2011 में Lionel Messi ने भारत में खेला था अपना आखिरी मैच

Lionel Messi Led Argentina Is Confirmed To Play An Friendly Match In India Next Year
Lionel Messi

बता दें कि, लियोनेल मेस्सी ने साल 2011 में आखिरी बार भारत में अर्जेंटीना की ओर से वेनेजुएला के खिलाफ एक इंटरनेशनल फ्रेंडली मैच खेला था। उस मैच में एक भी गोल नहीं हुआ था और वह ड्रॉ के साथ समाप्त हुआ था।

मेस्सी आधुनिक फुटबॉल में एक ग्लोबल स्टार हैं और भारत में भी उनके चाहने वालों की संख्या काफी अधिक है। भले ही देश में क्रिकेट सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला खेल है, लेकिन वर्ल्ड फुटबॉल को पसंद करने वाले लोगों की संख्या भी कम नहीं है।

Lionel Messi Led Argentina Is Confirmed To Play An Friendly Match In India Next Year
Lionel Messi

दूसरी ओर, केरल में हमेशा से ही फुटबॉल के चर्चित खेल रहा है। इसीलिए, वहाँ भी मेस्सी को पसंद करने वालों की संख्या काफी अधिक है। इसी साल पेरिस सेंट जर्मन (PSG) से मेजर सॉकर लीग के क्लब इंटर मियामी में शामिल हुए मेस्सी अगले साल भारतीय फैन्स के बीच खेलते हुए नजर आएंगे, जो देश में फुटबॉल की लोकप्रियता को बढ़ाने का एक बड़ा अवसर होगा।

आखिरी बार जब मेस्सी 2011 में भारत आए थे, तो उनकी लोकप्रियता उतनी अधिक नहीं थी। हालांकि, वह उस समय वर्ल्ड फुटबॉल में अपना कद बढ़ा रहे थे, लेकिन आज के समय में वह खेल जगत के सबसे बड़े दिग्गज के रूप में जाने जाते हैं। वह दुनिया में सबसे ज्यादा खिताब जीतने वाले खिलाड़ी हैं और साथ ही साथ कई पुरस्कार भी उनके खाते में हैं।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावाखेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है। नीतिश कुमार मिश्र अपने पेशेवर लेखन के जरिए पाठकों को न सिर्फ सटीक खबरें, बल्कि गहन विश्लेषण के माध्यम से खेलों को और करीब से समझने का मौका भी देते हैं।

Leave A Reply

Exit mobile version