Asia Cup hockey: पुरुष हॉकी एशिया कप 2025 में भाग लेने के लिए पाकिस्तान की हॉकी टीम भारत नहीं जा रही है। इसके बाद अब एशिया कप में बांग्लादेश की टीम पाकिस्तान की जगह ले सकती है। इस बार पुरुष हॉकी एशिया कप 29 अगस्त से बिहार के राजगीर में खेला जाने वाला है। इसके अलावा अगर पाकिस्तान ने अगले कुछ दिनों में इसमें भाग लेने की पुष्टि नहीं की तो बांग्लादेश को उसकी जगह शामिल कर लिया जाएगा।
पाकिस्तान की जगह ले सकता है बांग्लादेश :-
पुरुष हॉकी एशिया कप 2025 में बांग्लादेश की टीम पाकिस्तान की जगह ले सकती है। क्यूंकि इस बार यह टूर्नामेंट आगामी 29 अगस्त से बिहार के राजगीर में होने वाला है। वहीं अगर अगले कुछ दिनों में पाकिस्तान ने इसमें भाग लेने की पुष्टि नहीं की तो बांग्लादेश को उसकी जगह शामिल किया जाएगा।

इसके अलावा भारत की सरकार यह पहले ही कह चुकी है कि वह एशिया कप के लिए पाकिस्तानी खिलाड़ियों को वीजा देने वाली है। लेकिन अभी भी पाकिस्तान हॉकी महासंघ ने भारत में सुरक्षा कारणों का हवाला देकर यात्रा करने से मना कर दिया है।
अगले कुछ दिनों में होगी स्थिति स्पष्ट :-
इस बीच अब एशिया कप के आयोजकों ने आठ टीमों के इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान टीम की जगह को भरने के लिए बांग्लादेश से संपर्क किया है। इस बीच हॉकी इंडिया ने यह भी कहा है कि अगले 48 घंटों में वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। इसके अलावा हॉकी इंडिया के एक अधिकारी ने कहा है कि, “भारत सरकार पहले ही कह चुकी है कि वह पाकिस्तानी खिलाड़ियों को वीजा देने को तैयार है।

लेकिन अब अगर वे भारत नहीं आना चाहते तो यह हमारी समस्या नहीं है। इस बीच अगर पाकिस्तान की टीम नहीं आती है तो बांग्लादेश को पहले ही भाग लेने के लिए आमंत्रित किया जा चुका है। लेकिन अभी हमें इसकी पुष्टि के लिए दो दिन और इंतजार करना होगा। वहीं अभी तक हमें न तो पाकिस्तान और ना ही बांग्लादेश ने इसमें भाग लेने की पुष्टि की है। इसके बाद भी बांग्लादेश की टीम पाकिस्तान की जगह ले सकती हैं।
ये टीमें लेंगी एशिया कप में हिस्सा :-

अभी हाल ही में हुए पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के साथ सैन्य टकराव के बाद एशिया कप में पाकिस्तान की भागीदारी अनिश्चित हो गई थी। इसके अलावा एशिया कप साल 2026 में होने वाले विश्व कप के लिए क्वालिफाइंग टूर्नामेंट भी है। इस बार एशिया कप में मेजबान भारत के अलावा भाग लेने वाली अन्य टीमें चीन, जापान, मलेशिया, दक्षिण कोरिया, ओमान और चीनी ताइपे हैं।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।






