Thursday, June 11

Champions trophy 2024: डिफेंडिंग चैंपियन भारत ने पुरुष एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी (Champions trophy 2024) हॉकी टूर्नामेंट के लीग मैच में जापान को 5-1 से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की है। इस मुकाबले में भारत के लिए सुखजीत ने दूसरे और 60वें मिनट में गोल किए। जबकि अभिषेक (तीसरे), संजय (17वें) और उत्तम सिंह (54वें) में अन्य गोल करने वाले भारतीय खिलाड़ी रहे।

Indian hockey team
image source : X

जबकि इस मुकाबले में मात्सुमोतो काजुमासा ने खेल के 41वें मिनट में जापान के लिए एक गोल किया। वहीं इससे पहले अपने शुरुआती मुकाबले में चीन को 3-0 से हराने वाली चार बार की चैंपियन भारतीय टीम को दो पेनल्टी कॉर्नर मिले थे। इसके अलावा जापान की टीम ने भी इस मुकाबले में पांच पेनल्टी कॉर्नर हासिल किेए थे।

Champions trophy 2024 काज़ुमासा मात्सुमोतो ने किया जापान के लिए गोल :-

Indian hockey team
image source : X

इस मुकाबले में खेलते हुए जापान की हॉकी टीम को ब्रेक के बाद बड़े सुधार करने की जरूरत थी। इस मुकाबले के तीसरे क्वार्टर में जापान की टीम का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा था। इस तीसरे क्वार्टर में जापान की टीम ने खेल में काफी ज्यादा तीव्रता दिखाई। उन्होंने भारतीय टीम पर तीनों तरफ से आक्रमण किया। तभी तो जापान के लिए गोल काज़ुमासा मात्सुमोतो की ओर से हुआ।

Champions trophy 2024 अंतिम क्वार्टर में भारत ने दिखा  ई तेजी :-

जापान के खिलाफ इस मुकाबले में दो गोल की बढ़त होने के बाद भी भारत को काफी सावधानी दिखानी पड़ी। क्यूंकि जापान की टीम भी काफी ज्यादा जोर दिखा रही थी। लेकिन फिर भी इस अंतिम क्वार्टर में जापान की टीम भारत की रक्षा पंक्ति को भेद नहीं पाई। इसके बाद खेल के 54वें मिनट में उत्तम सिंह ने भारत के लिए चौथा गोल किया।

Indian hockey team
image source : X

इसके बाद फिर मुकाबले में मोहम्मद राहील ने दाहिनी ओर खाली जगह में जरमनप्रीत सिंह को ढूंढने के लिए एक शानदार गेंद खेली। इसके बाद फिर इस डिफेंडर ने गेंद को उत्तम की ओर बढ़ा दिया था। जिन्होंने काफी नजदीकी से फिर कोई गलती नहीं की। इसके बाद फिर इस खेल के अंतिम कुछ सेकंड शेष रहते हुए सुखजीत ने मैच का अपना दूसरा गोल भी कर दिया।

Indian hockey team
image source : X

भारतीय हॉकी टीम की अगुवाई हरमनप्रीत सिंह कर रहे है। अब इस मुकाबले के बाद भारतीय हॉकी टीम उनकी अगुवाई में बुधवार को पिछले चरण की उपविजेता रही टीम मलेशिया से भिड़ेगा। मंगलवार को भारतीय हॉकी टीम रेस्ट करेगी। वहीं इस बार छह टीमों के बीच राउंड-रॉबिन लीग के बाद शीर्ष चार टीमें 16 सितंबर को खेले जाने वाले सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी। जबकि फाइनल मुकाबला 17 सितंबर को खेला जाएगा।

ये भी पढ़ें: तीसरे मैच में इंग्लैंड को 8 विकेट से हराकर श्रीलंका ने रचा इतिहास, जानें इस ऐतिहासिक टेस्ट जीत की खास बातें

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version