Friday, February 13

Hockey India Announce Record Prize Money: हॉकी इंडिया ने अपने सातवें सालाना अवॉर्ड्स के लिए 12 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड पुरस्कार राशि देने की घोषणा की है। इस बार इन पुरस्कार समारोह के प्रमुख आकर्षणों में से एक प्रतिष्ठित बलबीर सिंह सीनियर पुरस्कार है जो वर्ष के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को दिया जाने वाला है।

हॉकी इंडिया ने किया रिकॉर्ड पुरस्कार राशि का ऐलान :-

हॉकी इंडिया ने अपने सातवें वार्षिक पुरस्कारों के लिए 12 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड पुरस्कार राशि की घोषणा की है। इसके लिए आठ श्रेणियों में कुल 32 खिलाड़ियों को नामित किया गया है। इस बार यह वार्षिक पुरस्कार कार्यक्रम शनिवार को यहां आयोजित किया जाने वाला है। इसमें साल 2024 सत्र में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा।

INDIAN HOCKEY TEAM
INDIAN HOCKEY TEAM

इसके अलावा इस बार पुरस्कार समारोह के प्रमुख आकर्षणों में से एक प्रतिष्ठित बलबीर सिंह सीनियर पुरस्कार है जो वर्ष के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को दिया जाएगा। इस बार यह पुरस्कार सर्वश्रेष्ठ पुरुष और सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी को दिया जाएगा। इसके अलावा यहां पर कई युवा खिलाड़ियों को भी पुरस्कृत किया जाएगा। इस बार जुगराज सिंह पुरुष वर्ग के साल के उभरते हुए सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी हैं। जबकि असुंता लाकड़ा महिला वर्ग में साल की उभरती हुई महिला खिलाड़ी है जिनको यह मिलेगा।

इसके अलावा विभिन्न भूमिकाओं में व्यक्तिगत उत्कृष्टता के लिए भी इस बार पुरस्कार दिए जाएंगे। इनमें वर्ष के सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर के लिए बलजीत सिंह पुरस्कार, वर्ष के सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर के लिए परगट सिंह पुरस्कार, वर्ष के सर्वश्रेष्ठ मिडफील्डर के लिए अजीत पाल सिंह पुरस्कार और वर्ष के सर्वश्रेष्ठ फारवर्ड के लिए धनराज पिल्ले पुरस्कार शामिल हैं।

INDIAN HOCKEY TEAM
INDIAN HOCKEY TEAM

इस साल यह पुरस्कार उस दिन दिए जाएंगे जिस दिन भारतीय पुरुष टीम ने साल 1075 में 50 साल पहले विश्व कप जीता था। यह इस देश का अभी तक का पहला और एकमात्र विश्व खिताब है। इसके अलावा साल 2025 में भारतीय हॉकी के 100 वर्ष भी पूरे हो जाएंगे। क्यूंकि इस देश को सात नवंबर 1925 को अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) से मान्यता मिली थी। वहीं इस दौरान ही भारत की ओलंपिक कांस्य पदक विजेता टीम को सम्मानित भी किया जाने वाला है।

WOMEN HOCKEY
WOMEN HOCKEY

इसके अलावा पिछले साल एशियाई चैंपियन्स ट्रॉफी जीतने वाली पुरुष और महिला टीम को भी सम्मानित किया जाने वाला है। जबकि जूनियर एशिया कप जीतने वाली पुरुष और महिला टीम को भी सम्मानित किया जाने वाला है। इस बीच हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप टिर्की ने एक बयान में कहा है कि, “हॉकी इंडिया का सातवां वार्षिक पुरस्कार 2024 भारतीय हॉकी में मौजूद असाधारण प्रतिभा का उत्सव है। क्यूंकि यह केवल व्यक्तिगत उपलब्धियों को पहचानने के बारे में नहीं है बल्कि साल 2024 में चमकने वाली भारतीय हॉकी की सामूहिक भावना का सम्मान भी करना है।”

हॉकी इंडिया वार्षिक पुरस्कार 2024 के लिए नामांकन इस प्रकार हैं :-

1. वर्ष 2024 के सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर के लिए हॉकी इंडिया बलजीत सिंह पुरस्कार: बिचू देवी खारीबाम, कृष्ण बहादुर पाठक, पीआर श्रीजेश, सविता।

2. वर्ष 2024 के सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर के लिए हॉकी इंडिया परगट सिंह पुरस्कार: संजय, अमित रोहिदास, हरमनप्रीत सिंह, उदिता।

3. वर्ष 2024 के सर्वश्रेष्ठ मिडफील्डर के लिए हॉकी इंडिया अजीत पाल सिंह पुरस्कार: जरमनप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह, नीलाकांता शर्मा, सुमित।

4. वर्ष 2024 के सर्वश्रेष्ठ फॉरवर्ड के लिए हॉकी इंडिया धनराज पिल्लै पुरस्कार: लालरेम्सियामी, अभिषेक, सुखजीत सिंह, नवनीत कौर।

5. वर्ष की उभरती हुई महिला खिलाड़ी के लिए हॉकी इंडिया असुंता लाकड़ा पुरस्कार (21 वर्ष से कम): ब्यूटी डुंगडुंग, दीपिका, वैष्णवी विट्ठल फाल्के, सुनेलिता टोप्पो।

6. वर्ष के उभरते हुए पुरुष खिलाड़ी के लिए हॉकी इंडिया जुगराज सिंह पुरस्कार (21 वर्ष से कम) : अर्शदीप सिंह, आमिर अली, शारदानंद तिवारी, अराइजीत सिंह हुंदल।

7. वर्ष की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी के लिए हॉकी इंडिया बलबीर सिंह सीनियर पुरस्कार: सविता पुनिया, सलीमा टेटे, संगीता कुमारी, नवनीत कौर।

8. वर्ष के सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी के लिए हॉकी इंडिया बलबीर सिंह सीनियर पुरस्कार: अभिषेक, हार्दिक सिंह, हरमनप्रीत सिंह, सुखजीत सिंह।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version