FIH Womens Junior WC: एफआईएच महिला जूनियर विश्व कप के लिए हॉकी इंडिया ने ज्योति सिंह की अगुवाई में 20 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। वहीं इस बार यह टूर्नामेंट चिली के सैंटियागो में 25 नवंबर से 13 दिसंबर तक खेला जाएगा। इस बार पूर्व भारतीय अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी तुषार खांडेकर की कोचिंग वाली 20 सदस्यीय भारतीय टीम में 18 मुख्य खिलाड़ी और दो वैकल्पिक खिलाड़ी शामिल किए गए हैं।
20 सदस्यीय भारतीय टीम का हुआ ऐलान :-
एफआईएच महिला जूनियर विश्व कप के लिए हॉकी इंडिया ने 20 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। वहीं इस बार भारतीय टीम की कमान ज्योति सिंह को सौंपी गई है। इस बार यह एफआईएच महिला जूनियर विश्व कप चिली के सैंटियागो में 25 नवंबर से 13 दिसंबर तक होने वाला है। तभी तो इसके लिए हॉकी इंडिया ने पूर्व भारतीय अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी तुषार खांडेकर को इस टीम का कोच बनाया है। उनकी अगुवाई में इस बार 20 सदस्यीय टीम में 18 मुख्य खिलाड़ी और दो वैकल्पिक खिलाड़ी शामिल किए हैं।

इसके बाद मुख्य कोच खांडेकर ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा है कि, “इस समय मैं टीम और उसके मौजूदा प्रदर्शन से बहुत खुश हूं। मेरा मुख्य सिद्धांत अनुशासन है और इस टीम को बनाते समय मैंने इसे ध्यान में रखा है। हमने कड़ी मेहनत की है तथा पिछले कुछ महीनो में हमारे खिलाड़ियों ने अपने खेल में काफी सुधार किया है।”

इसके अलावा इस बार भारतीय महिला जूनियर हॉकी टीम को पूल सी में रखा गया है। इसके चलते हुए यह टीम अपने अपने अभियान की शुरुआत एक दिसंबर को नामीबिया की महिला जूनियर टीम के खिलाफ मैच खेलकर करने वाली है। इसके बाद फिर यह टीम तीन दिसंबर को जर्मनी और फिर पांच दिसंबर को आयरलैंड के खिलाफ अपना मैच खेलेगी।

इसके अलावा इस बार प्रत्येक पूल से शीर्ष टीमें नॉकआउट चरण में प्रवेश करेंगी। वहीं इस बार नॉकआउट मैच सात से 13 दिसंबर तक खेले जाएंगे। इसके आगे भारतीय कोच खांडेकर ने कहा है कि, “हम सभी चिली की यात्रा के लिए तैयार और उत्साहित हैं। क्यूंकि हमारी लड़कियां विश्व कप में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।”
भारतीय जूनियर महिला टीम :-
गोलकीपर – निधि, एंगिल हर्षा रानी मिंज
डिफेंडर – मनीषा, लालथनलुआलांगी, साक्षी शुक्ला, पूजा साहू, नंदिनी
मिडफील्डर – साक्षी राणा, इशिका, सुनेलिता टोप्पो, ज्योति सिंह, खैदेम शिलेमा चानू, बिनिमा धान
फॉरवर्ड – सोनम, पूर्णिमा यादव, कनिका सिवाच, हिना बानो और सुखवीर कौर
वैकल्पिक खिलाड़ी – प्रियंका यादव, पार्वती टोपनो
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।






