Sunday, February 22

Hockey India Will Help Unemployed Players

हॉकी इंडिया ने उन खिलाड़ियों के लिए विशेष सुविधाएं लेकर आई है जिन्हें सरकारी या सार्वजनिक क्षेत्र में नौकरी नहीं मिल पाई है, खास तौर पर महिला खिलाड़ियों को इसमे शामिल किया गया है।  

हॉकी इंडिया ने उन खिलाड़ियों को सालाना 2 लाख रुपये की वित्तीय सहायता देने की घोषणा की है जिन्हें सरकारी नौकरी नहीं मिल पाई है और इसका विशेष लाभ महिला खिलाड़ियों को मिलेगा। यह निर्णय हॉकी इंडिया की AGM में लिया गया है।

AGM बैठक में हॉकी इंडिया ने किया ऐलान 

Hockey India: हॉकी इंडिया करेगा बेरोजगार खिलाड़ियों की मदद, हर साल मिलेगा इतने लाख रुपये 
Hockey India

हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप टिर्की ने खिलाड़ियों के लिए खास सौगात लेकर आए हैं। दरअसल, रविवार को लखनऊ में AGM बैठक के दौरान यह निर्णय लिया गया कि जिन खिलाड़ियों को कोई भी सरकारी या सार्वजनिक नौकरी नहीं मिली है उन खिलाड़ियों को हॉकी इंडिया के तरफ से दो लाख रुपये की वित्तीय सहायता दी जाएगी। उन्होंने खास तौर पर महिला खिलाड़ियों के लिए यह योजना लाने की बात कही है। 

Hockey India: हॉकी इंडिया करेगा बेरोजगार खिलाड़ियों की मदद, हर साल मिलेगा इतने लाख रुपये 
Hockey India

 

हॉकी इंडिया से जारी बयान में टिर्की ने कहा:

अधिकांश हॉकी खिलाड़ियों को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उनके प्रदर्शन के लिए पीएसयू और सरकारी विभागों द्वारा मान्यता मिलती है जो नौकरियां प्रदान करते हैं। हमें हालांकि पता चला है कि सीनियर कोर समूह में कुछ नए खिलाड़ी, विशेष रूप से महिलाएं बेरोजगार हैं।

 खिलाड़ियों को हर साल दो लाख रुपये की आर्थिक मदद मिलेगा 

लखनऊ में किए गए AGM (Annual General Meeting) बैठक में भारत के पूर्व कप्तान ने कहा कि हॉकी इंडिया के कार्यकारी बोर्ड ने एजीएम के दौरान हुए बातचीत में खिलाड़ियों को वित्तीय सहायता देने की बात की है। उन्होंने खिलाड़ियों को हर साल दो लाख रुपये की आर्थिक मदद करने का ऐलान किया है जिससे उनके परिवार का गुजारा आसानी से हो सके। 

 इन चीजों पर भी हुई विशेष बातचीत 

Hockey India: हॉकी इंडिया करेगा बेरोजगार खिलाड़ियों की मदद, हर साल मिलेगा इतने लाख रुपये 
Hockey India

बैठक में जमीनी स्तर पर आगामी प्रतियोगिताओं और विकास कार्यक्रमों पर भी चर्चा की गई और उसके अलावा राष्ट्रीय सीनियर और जूनियर पुरुष तथा महिला टीमों द्वारा की गई प्रगति पर भी मंथन किया गया। हॉकी इंडिया के महासचिव भोला नाथ सिंह ने कहा, ‘हमने आगामी हॉकी इंडिया लीग पर भी चर्चा की और हम आने वाले सप्ताहों में कुछ रोमांचक घोषणाएं करेंगे।’

यह भी पढ़ें:- Pak vs Ban 2nd Test: बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराकर रचा इतिहास, दर्ज की 2-0 से ऐतिहासिक जीत

Share.

Sports Content Writer शिव मंगल सिंह (Shiv Mangal Singh) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version