Wednesday, February 11

Google News Sports Digest Hindi

Hockey: भारतीय जूनियर महिला टीम ने थाईलैंड को 9-0 से हराकर महिला जूनियर एशिया कप के (Hockey) सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। इसके अलावा भारतीय टीम ने आगामी जूनियर विश्व कप के लिए भी क्वालिफाई कर लिया है। महिला जूनियर खिलाड़ी दीपिका के चार गोल के चलते भारतीय टीम ने यह मुकाबला बड़ी आसानी से जीत लिया।

Hockey भारत ने थाईलैंड को 9-0 से हराया :-

इस मुकाबले में मौजूदा चैंपियन भारत ने शानदार जीत दर्ज करते हुए थाईलैंड को 9-0 से रौंदकर महिला जूनियर एशिया कप के (Hockey) सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। इसके अलावा उन्होंने आगामी जूनियर (Hockey) विश्व कप के लिए भी क्वालिफाई कर लिया है। इस मुकाबले में भारतीय जूनियर टीम ने 17वें मिनट में राणा साकाशी के जरिए गोल किया।

Indian Junior Women hockey team
image source via getty images

भारतीय महिला जूनियर हॉकी (Hockey) टीम इस मुकाबले के शुरुआती क्षणों में थाईलैंड के डिफेंस को भेदने में सफल नहीं रही। लेकिन जब मुकाबले के 17वें मिनट में भारत ने अपना पहला गोल कर दिया तब उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। इसके बाद फिर सिवाच कनिका ने खेल के 23वें मिनट में गोल कर दिया।

इसके बाद फिर भारतीय टीम ने खेल के 25वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर एक और स्ट्राइकर के साथ गोल करते हुए अपने स्कोर को 3-0 कर दिया। इसके बाद फिर मुकाबले के 27वें मिनट में लालरिनपुई ने मैदानी गोल करके थाईलैंड पर जबरदस्त दबाव बना दिया। लेकिन तभी फिर से भारत ने 28वें मिनट में दीपिका ने अपनी टीम के लिए पांचवां गोल दागकर स्कोर में बढ़ोतरी कर दी।

Indian Junior Women hockey team
image source via getty images

इससे पहले भारत ने बुधवार को तीन बार के विजेता चीन से 1-2 से मिली (Hockey) हार के बाद शानदार वापसी करते हुए हाफ टाइम तक 5-0 की बढ़त बना ली थी। इसके बाद फिर (Hockey) खेल के 31वें मिनट में दीपिका ने अपनी टीम के लिए छठा गोल किया। वहीं इसके बाद फिर उन्होंने मुकाबले के 35वें मिनट में अपनी हैट्रिक पूरी की।

Indian Junior Women hockey team
image source via getty images

इसके बाद फिर भारतीय खिलाड़ी कनिका ने खेल के 40वें मिनट में अपनी टीम के लिए आठवां गोल करके अपना भी तीसरा गोल किया। तभी इसके बाद मुकाबले के 55वें मिनट में भारत ने दीपिका के चौथे (Hockey) गोल के साथ थाईलैंड को इस मुकाबले में पूरी तरह से हरा दिया। वहीं इससे पहले भारत ने पांच टीमों के (Hockey) टूर्नामेंट के अपने पहले दो मैचों में बांग्लादेश को 13-1 और मलेशिया को 5-0 से हराकर शानदार जीत दर्ज की थी। अब इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मैच शनिवार को होंगे। जबकि इस फाइनल मुकाबला रविवार को होगा।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version