Monday, February 23

FIH Pro League: भारतीय पुरुष हॉकी टीम को शानदार खेल दिखाने के बावजूद एफआईएच प्रो लीग मुकाबले में मजबूत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पेनल्टी शूटआउट में हार का सामना करना पड़ा है। इस मैच में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने काफी शानदार प्रदर्शन किया था लेकिन वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत दर्ज नहीं कर सकी है। वहीं इस मैच में भारतीय टीम ने शुरुआती बढ़त बनाई थी, लेकिन अंत में ऑस्ट्रेलिया की टीम वापसी करने में सफल रही थी।

पेनल्टी शूटआउट में हारी भारतीय हॉकी टीम :-

Indian men hockey team
Indian men hockey team

भारतीय पुरुष हॉकी टीम को शानदार खेल दिखाने के बावजूद एफआईएच प्रो लीग मुकाबले में मजबूत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पेनल्टी शूटआउट में हार का सामना करना पड़ा है। क्यूंकि इस मैच में ये दोनों टीमें अपने निर्धारित समय तक 2-2 की बराबरी पर रहीं थी। वहीं इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने दो गोल से पिछड़ने के बाद आखिरी क्वार्टर में शानदार वापसी की थी। इसके बाद उन्होंने फिर पेनल्टी शूटआउट में भारत को 5-4 से हरा दिया।

भारत के लिए रोहिदास और जुगराज ने दागे गोल :-

भारतीय टीम की तरफ से अमित रोहिदास (15वां मिनट) और जुगराज सिंह (43वां मिनट) ने गोल दागकर अपनी टीम को शुरुआती बड़ाहट दिलाई थी। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के जोएल रिंटाला (47 वां, 56 वां मिनट) ने दो गोल दाग कर इस मैच को बराबरी पर ला दिया था। वहीं इस मैच का परिणाम ऐसे समय पर आया है जब भारत इस साल एफआईएच प्रो लीग में लगातार पांच मुकाबले हार चुका था। इनमें राउरकेला में खेले गए घरेलू चरण के चार मैच भी शामिल हैं।

Indian men hockey team
Indian men hockey team

इसके अलावा भारतीय टीम को होबार्ट चरण के अपने पहले मुकाबले में शनिवार को स्पेन के खिलाफ 0-2 से हार झेलनी पड़ी थी। वहीं इस मैच की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया ने गेंद पर अधिक नियंत्रण रखते हुए भारतीय खिलाड़ियों के क्षेत्र में दबदबा बनाने की कोशिश की थी लेकिन भारतीय रक्षा पंक्ति ने संयम बनाए रखा और वापसी करते हुए ऑस्ट्रेलिया पर दबाव बनाया। वहीं इस बीच ऑस्ट्रेलिया के गोलकीपर जेड स्नोडेन ने कुछ अच्छे बचाव भी किए थे।

अब स्पेन टीम से खेलेगी भारतीय टीम :-

इस मैच में जीत की तलाश में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने अपना लगातार आक्रमण जारी रखा था। लेकिन भारतीय गोलकीपर मोहित ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई बेहतरीन बचाव किए थे। इसमें उनका एक कमाल का डबल सेव भी शामिल रहा था। इसके चलते हुए भारत इस मैच में बना रहा था। इसके बाद निर्धारित समय तक 2-2 की बराबरी के बाद यह मैच पेनल्टी शूटआउट में पहुंचा।

Indian men hockey team
Indian men hockey team

इसके बाद इन दोनों टीमों ने अपने पहले चार प्रयास सफलतापूर्वक गोल में बदले थे। इसके बाद निर्णायक क्षण में आदित्य अर्जुन लालगे के शॉट को ऑस्ट्रेलियाई गोलकीपर स्नोडेन ने रोक दिया था। इसके चलते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम ने इस मैच में जीत फ़दऱज कर ली। इसके बाद अब भारतीय टीम होबार्ट चरण के अपने तीसरे मुकाबले में मंगलवार को स्पेन से भिड़ने वाला है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version