Junior Hockey WC: भारतीय पुरुष टीम ने जूनियर हॉकी विश्व कप 2025 में अपने अभियान की शुरुआत शानदार तरीके से की है। इस मैच में भारत ने चिली को 7-0 से हरा दिया है। इस मैच में भारत के लिए रोशन ने 16वें और 21वें मिनट में दो मैदानी गोल किए। जबकि दिलराज ने 25वें और 34वें मिनट में गोल दागे। इसके अलावा अजीत यादव ने 35वें, अनमोल एक्का ने 48वें और कप्तान रोहित ने 60वें मिनट में गोल किए।
भारत ने चिली को 7-0 से हराया :-

जूनियर हॉकी विश्व कप 2025 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने अपने अभियान की शुरुआत शानदार तरीके से करते हुए चिली को 7-0 से हरा हरा दिया है। इस मैच में भारतीय टीम के लिए रोशन खुजुर और दिलराज सिंह ने काफी शानदार प्रदर्शन किया है। क्यूंकि भारत के लिए रोशन ने 16वें और 21वें मिनट में दो मैदानी गोल किए। जबकि दिलराज ने 25वें और 34वें मिनट में गोल दागे। इसके अलावा अजीत यादव ने 35वें, अनमोल एक्का ने 48वें और कप्तान रोहित ने 60वें मिनट में गोल किए।
अगले मैच में ओमान से भिड़ेगा भारत :-

इसके चलते हुए भारतीय पुरुष हॉकी टीम जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप 2025 में पूल बी में है। इसके बाद अब भारतीय टीम का अगला मैच आज शनिवार को ओमान से होने वाला है। वहीं इस टूर्नामेंट की मेजबानी चेन्नई और मदुरै कर रहे हैं। तभी तो इस टूर्नामेंट की शुरुआत बीते दिन शुक्रवार से ही हुई थी। जबकि इस टूर्नामेंट का फाइनल मैच 10 दिसंबर को खेला जाएगा।
जर्मनी ने दक्षिण अफ्रीका को हराया :-

इसके अलावा मौजूदा चैंपियन जर्मनी ने दक्षिण अफ्रीका को 4-0 से हराकर एफआईएच पुरुष हॉकी विश्व कप में अपने अभियान की शुरुआत शानदार जीत के साथ कर दी है। इस मैच में जर्मनी की तरफ से जस्टस वारवेग ने 19वें और 56वें मिनट में मैदानी गोल किए थे। जबकि बेन हैशबैक (43वें मिनट) और पॉल ग्लेंडर (44वें मिनट) ने पेनल्टी कॉर्नर पर एक-एक गोल किया था। जबकि पूल ए के पहले मैच में आयरलैंड ने कड़े मुकाबले में कनाडा को 4-3 से हराया है। वहीं पूल डी के मैचों में स्पेन ने मिस्र को एकतरफा अंदाज में 8-0 से हराया है। जबकि बेल्जियम ने नामीबिया को 12-1 से हराया है।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।






