FIH Hockey Pro League: एफआईएच हॉकी प्रो लीग के यूरोपीय चरण के लिए हॉकी इंडिया ने 24 सदस्यीय भारतीय पुरुष टीम की घोषणा कर दी है। इस बीच भारतीय हॉकी टीम के मुख्य कोच क्रेग फुल्टन ने कहा है कि, “हम इस बार भारतीय हॉकी टीम में थोड़ा और अनुभव चाहते थे और मैं टीम चयन से काफी खुश हूं। इस समय भारतीय टीम अच्छी तरह से ट्रेनिंग कर रही है और हम जितना संभव हो सके उतना प्रयास कर रहे हैं। क्यूंकि इस बार हम प्रो लीग जीतने की पूरी कोशिश करेंगे।”
24 सदस्यीय भारतीय पुरुष टीम की हुई घोषणा :-
एफआईएच हॉकी प्रो लीग के यूरोपीय चरण के लिए हॉकी इंडिया ने 24 सदस्यीय भारतीय पुरुष टीम की घोषणा कर दी है। इसके चलते हुए यह भारतीय टीम अब आगामी सात जून से नीदरलैंड के एम्सटेलवीन और बेल्जियम के एंटवर्प में अपने मैच खेलने वाली है। इस बार भारतीय पुरुष टीम अपने यूरोपीय चरण की शुरुआत सात और नौ जून को नीदरलैंड के खिलाफ दो मैचों के साथ करने वाली है।

इसके बाद फिर भारतीय टीम 11 और 12 जून को एम्सटेलवीन में अर्जेंटीना के खिलाफ डबल हेडर खेलने वाली है। वहीं फिर यह टीम 14 और 15 जून को ऑस्ट्रेलिया की टीम का सामना करेगी। इसके बाद आगामी 21 और 22 जून को मेजबान बेल्जियम के खिलाफ मैच खेलने के बाद अपने अभियान को समाप्त भी करेगी। इससे पहले भारतीय टीम ने इसी साल के शुरू में भुवनेश्वर में प्रो लीग का घरेलू चरण खेला था। तब भारतीय टीम ने आठ मैच में पांच जीत के साथ कुल 15 अंक हासिल किए थे। वहीं उस समय यह टीम अंक तालिका में तीसरे स्थान पर रही थी।

इसके बाद भारतीय टीम के मुख्य कोच क्रेग फुल्टन ने कहा है कि, “हम इस बार भारतीय हॉकी टीम में थोड़ा और अनुभव चाहते थे और मैं टीम चयन से काफी खुश हूं। इस समय भारतीय टीम अच्छी तरह से ट्रेनिंग कर रही है और हम जितना संभव हो सके उतना प्रयास कर रहे हैं। क्यूंकि इस बार हम प्रो लीग जीतने की पूरी कोशिश करेंगे। इसके अलावा विश्व कप के लिए क्वालीफिकेशन दांव पर है, इसलिए हम खुद को इसके लिए अच्छी स्थिति में लाने के लिए अधिक से अधिक अंक प्राप्त करने का प्रयास करना चाहते हैं।”

इसके अलावा भुवनेश्वर चरण के बाद से भारत ने अपनी टीम को 32 से घटाकर 24 सदस्य कर दिया है। वहीं इस बार जिन खिलाड़ियों को टीम में नहीं चुना गया है उनमें डिफेंडर वरुण कुमार, मिडफील्डर मोइरंगथेम रबीचंद्र सिंह और फॉरवर्ड बॉबी सिंह धमी, अरिजीत सिंह हुंडल, उत्तम सिंह, अंगद बीर सिंह और अर्शदीप शामिल हैं। इसके आगे फुल्टन ने कहा है कि, “इस बार हमने टूर्नामेंट में अब तक कोई भी मैच ड्रा नहीं किया है और मेरा मानना है कि हमें अपनी हार को ड्रा में बदलना चाहिए और फिर शूटआउट के लिए जाना चाहिए।” वहीं इस लीग में शीर्ष स्थान पर रहने वाली टीम साल 2026 पुरुष एफआईएच विश्व कप में अपना स्थान सुरक्षित कर लेगी। तभी तो भारतीय टीम अपने प्रदर्शन में सुधार करने और टूर्नामेंट के बचे आठ मैच में अधिकतम अंक जीतने की कोशिश करेगी।
टीम इस प्रकार है :-
गोलकीपर : कृष्ण बहादुर पाठक, सूरज करकेरा।
डिफेंडर : सुमित, अमित रोहिदास, जुगराज सिंह, नीलम संजीप जेस, हरमनप्रीत सिंह, जरमनप्रीत सिंह, संजय और यशदीप सिवाच।
मिडफील्डर : राज कुमार पाल, नीलकांत शर्मा, हार्दिक सिंह, राजिंदर सिंह, मनप्रीत सिंह, विवेक सागर प्रसाद, शमशेर सिंह।
फॉरवर्ड : गुरजंत सिंह, अभिषेक, शिलानंद लाकड़ा, मंदीप सिंह, ललित कुमार उपाध्याय, दिलप्रीत सिंह, सुखजीत सिंह।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।






