Asia Championship: भारतीय एथलेटिक्स महासंघ ने दक्षिण कोरिया में 27 मई से शुरू होने वाली एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए जाने वाले 22 खिलाड़ियों के वीजा मुद्दे को सुलझा लिया है। इसके लिए एएफआई ने 59 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा की थी। लेकिन इसको लेकर अभी भी इसपर अपडेट आने का इंतजार है।

एएफआई ने सुलझाया वीजा मुद्दा :-

भारतीय एथलेटिक्स महासंघ के एक शीर्ष अधिकारी इस बारे में बताया है कि दक्षिण कोरिया में आगामी 27 मई से शुरू होने वाली एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए जाने वाले 22 खिलाड़ियों के वीजा मुद्दे को सुलझा लिया है। इसके चलते हुए अब भारतीय दल वहां समय पर पहुंच जाएगा।

Sandeep Mehta
Sandeep Mehta

इसके लिए भारतीय एथलेटिक्स महासंघ ने गुमी में आगामी 27-31 मई को होने वाली महाद्वीपीय चैंपियनशिप के लिए 59 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी थी। इस चैंपियनशिप में भारत की तरफ से दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा को छोड़कर ज्यादातर शीर्ष स्टार खिलाड़ी हिस्सा लेने वाले हैं।

भारत के स्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज के इस टूर्नामेंट में खेलने की पहले ही उम्मीद नहीं थी। क्योंकि इस सत्र में उनका ध्यान केवल डायमंड लीग प्रतियोगिता और सितंबर में टोक्यो में होने वाली विश्व चैंपियनशिप पर ही लगा हुआ है। इस बीच एएफआई महासचिव संदीप मेहता ने भारतीय टीम के रवाना होने से पहले मीडिया से कहा है कि, “खेल मंत्रालय और दक्षिण कोरिया दूतावास के प्रयासों से हमें खिलाड़ियों के वीजा जल्द ही मिल जाएंगे। मामला सुलझ गया है।”

athletics track
athletics track

इस बीच हमें पता चला है कि विभिन्न कारणों से 22 खिलाड़ियों के वीजा में देरी हुई है। इसके अलावा इन 59 खिलाड़ियों में से जो खिलाड़ी तिरुवनंतपुरम ट्रेनिंग केंद्र में मौजूद थे, उनको बीते गुरुवार को गुमी के लिए रवाना होना था। लेकिन इसको लेकर अभी तक अपडेट का इंतजार है। इसके अलावा बेंगलुरु, पटियाला और मुंबई में ट्रेनिंग कर रहे सभी खिलाड़ी दिल्ली से रवाना होने वाले हैं।

athletics track
athletics track

इसके आगे एएफआई महासचिव संदीप मेहता ने कहा है कि, “इस बार हमने सर्वश्रेष्ठ भारतीय टीम चुनी है और हमें इस बार 25 से 30 पदक मिलने की पूरी उम्मीद है।” इससे पहले बैंकॉक में साल 2023 के चरण में भारत ने 27 (छह स्वर्ण, 12 रजत, नौ कांस्य) पदक जीते थे। इसके बाद जापान (16 स्वर्ण, 11 रजत, 10 कांस्य) दूसरे तथा चीन (आठ स्वर्ण, आठ रजत, छह कांस्य) के बाद तीसरे स्थान पर रहा था।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version