Friday, March 20

Hockey Asia Cup: हॉकी एशिया कप 2025 में टीम इंडिया ने पूल-A के अपने तीनों मैच जीतकर पहला स्थान हासिल किया है। इस मैच के पहले क्वार्टर में भारतीय टीम ने तीन गोल करने के बाद दूसरे क्वार्टर में चार गोल के साथ खेल के मध्य तक अपनी बढ़त को 7-0 कर लिया था। इस बीच दूसरे क्वार्टर के पांचवें मिनट में ही अभिषेक ने अपनी हैट्रिक पूरी की थी।

भारतीय टीम ने कजाखस्तान को 15-0 से रौंदा :-

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एकतरफा अंदाज में कजाखस्तान की हॉकी टीम को हराकर एशिया कप 2025 के सुपर चार चरण में प्रवेश कर लिया है। क्यूंकि बीते सोमवार को खेले गए इस मैच में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने कजाखस्तान की हॉकी टीम को एकतरफा अंदाज में 15-0 से हरा दिया।

Indian men hockey team
Indian men hockey team

इसके चलते हुए अब भारतीय हॉकी टीम ने अपनी इस बड़ी जीत के चलते हुए पूल ए में शीर्ष स्थान भी पक्का कर लिया है। वहीं इससे पहले खेले गए दोनों मैचों में भी भारतीय टीम ने चीन और जापान की हॉकी टीम को भी हराया था। इसके चलते हुए भारतीय टीम ने अपने ग्रुप की सभी टीमों को धूल चटाई है।

शुरुआत से ही भारत ने बनाई थी बढ़त :-

भारतीय पुरुष हॉकी टीम के लिए अभिषेक ने खेल के (5वें, 8वें, 20वें और 59वें मिनट), सुखजीत सिंह (15वें, 32वें, 38वें), जुगराज सिंह (24वें, 31वें, 47वें), कप्तान हरमनप्रीत सिंह (26वें), अमित रोहिदास (29वें), राजिंदर सिंह (32वें), संजय सिंह (54वें), दिलप्रीत सिंह (55वें) ने गोल किए थे।

Indian men hockey team
Indian men hockey team

इसके अलावा भारतीय हॉकी टीम ने अपने पहले क्वार्टर में तीन गोल करने के बाद दूसरे क्वार्टर में चार गोल के साथ खेल के मध्यांतर तक अपनी बढ़त को 7-0 कर लिया था। इस बीच दूसरे क्वार्टर के पांचवें मिनट में ही अभिषेक ने अपनी हैट्रिक पूरी की थी। इस मैच में खेलते हुए अभिषेक ने काफी शानदार हॉकी का प्रदर्शन किया था।

Indian men hockey team
Indian men hockey team

जबकि इस मैच में अभिषेक के अलावा पेनल्टी कॉर्नर के अधिकांश शॉट लेने वाले सुखजीत और जुगराज ने भी इसी मैच में अपनी टीम के लिए हैट्रिक गोल किए थे। इसके अलावा इस महाद्वीपीय टूर्नामेंट एशिया कप 2025 का विजेता अगले साल बेल्जियम और नीदरलैंड की संयुक्त मेजबानी में होने वाले विश्व कप के लिए क्वालिफाई भी कर जाएगा।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version