महिला हॉकी प्रशंसकों के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है। दरअसल, हॉकी इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले सीरीज के लिए टीम की घोषणा कर दी है। इस श्रृंखला का आयोजन 18 मई से शुरु होगा। हॉकी इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के एडिलेट में होने वाली सीरीज के लिए 20 सदस्यीय टीम की ऐलान किया है। भारतीय महिला हॉकी टीम इस दौरे में ऑस्ट्रेलिया की ‘ए’ टीम के खिलाफ दो मैच खेलने वाली है। बता दें कि ये दौरा हांगझू एशियाई खेलों की तैयारियों के लिहाज से किया जा रहा है।
मीडिया से बात करते हुए भारतीय टीम के मुख्य कोच यानेक शोपमैन के कहा है कि, दो कठिन अभ्यास सत्र के बाद हमारी टीम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने के काफी उत्साहित है। आस्ट्रेलियाई टीम काफी मजबूत है और ऐसे में हम आक्रमक खेलना पसंद करेंगे। वहां पर हमारी कड़ी परिक्षा होने वाली है। इसके लिए हम अपनी रक्षा पंक्ति को मजबूत रखकर उनकी तेजी से आक्रमकता की बराबरी करना चाहेंगे। भारतीय टीम 18,20 व 21 मई को ऑस्ट्रेलिया की टीम से सामना करेगी। इसके बाद 25 और 27 मई को वहां की ए टीम के साथ भिड़ंत होगी। ये सभी मैच एडिलेट के मेट स्टेडियम में खेले जाएंगे।

इस दौरे के लिए भारतीय हॉकी टीम मैनेजमेंट ने गोलकीपर सविता पूनिया को टीम के कप्तान के रूप में नियुक्त किया है। इसके अलावा दीप ग्रेस एक्का टीम की उपकप्तान होंगी। सविता पूनिया के अलावा बिछु देवी खारीबम टीम की दूसरी गोलकीपर के रुप में शामिल रहेंगी। इसके अलावा रक्षा पंक्ति में दीप ग्रेस एक्का, निक्की प्रधान, इशिका चौधरी, उदिता और गुरजीत कौर, निशा नवजौत कौर, मोनिका, सलीमा टेटे, नेहा, नवनीत कौर, सोनिका, ज्योति, वंदाना कटारिया, लालरेमसियामी, संगीता कुमारी और शर्मिला देवी को टीम में शामिल किया गया है।






