Tuesday, March 10

Hockey: भारत ने जूनियर महिला हॉकी विश्व कप अभियान की शानदार शुरुआत करते हुए नामीबिया की महिला टीम को 13-0 से हरा दिया है। इसके अलावा इस मैच में भारतीय महिला जूनियर हॉकी टीम की तरफ से खिलाड़ी हिना बानो और कनिका सिवाच ने शानदार हैट्रिक लगाई है।

भारत ने नामीबिया को 13-0 से हराया :-

भारत की महिला जूनियर हॉकी टीम ने जूनियर महिला हॉकी विश्व कप अभियान की शानदार शुरुआत करते हुए बीते दिन नामीबिया को 13-0 से हरा दिया है। वहीं इस मैच में भारत की तरफ से हिना बानो और कनिका सिवाच ने गोल की हैट्रिक लगाई थी। अपनी टीम के लिए हिना (35′, 35′, 45′) और कनिका (12′, 30′, 45′) ने तीन-तीन गोल दागे थे।

Indian women's junior hockey team
Indian women’s junior hockey team

इसके बाद इन दोनों खिलाड़ियों के अलावा भी भारतीय टीम के लिए खिलाड़ी साक्षी राणा (10′, 23′) ने दो गोल दागे थे। जबकि अन्य भारतीय महिला खिलाड़ी बिनीमा धन (14′), सोनम (14′), साक्षी शुक्ला (27′), इशिका (36′) और मनिशा (60′) ने भी एक-एक गोल किया था। वहीं अब इस मैच में जीत के चलते हुए भारतीय महिला जूनियर हॉकी टीम ने अब अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है।

इस तरह का रहा था पहला क्वार्टर :-

Indian women's junior hockey team
Indian women’s junior hockey team

भारत की महिला टीम ने खेल के पहले ही क्वार्टर में केवल चार मिनट के भीतर चार गोल दागकर मैच पर अपनी मजबूत पकड़ बना ली थी। इस मैच में साक्षी ने रिवर्स फ्लिक से शानदार शुरुआत की थी। इसके बाद कनिका ने दूसरा गोल दाग दिया। वहीं फिर इसके बाद बिनीमा ने तेज रन के साथ तीसरा गोल कर दिया। इसके बाद अन्य खिलाड़ी सोनम के गोल के चलते भारत ने शुरुआती पंद्रह मिनट में 4-0 की बढ़त बना ली थी।

इस तरह का रहा था दूसरा क्वार्टर :-

Indian women's junior hockey team
Indian women’s junior hockey team

इसके बाद खेल के दूसरे क्वार्टर में भी भारत का दबदबा जारी रहा था। क्यूंकि साक्षी ने बेहतरीन दौड़ के बाद जोरदार स्ट्राइक से अपना दूसरा गोल दाग दिया। इसके बाद फिर पेनल्टी कॉर्नर पर भारतीय टीम ने अपना छठा गोल कर दिया। वहीं इस खेल के हाफ टाइम से ठीक पहले कनिका ने अपना दूसरा गोल दाग कर भारत को 7-0 की बढ़त दिला दी।

इस तरह का रहा था तीसरा क्वार्टर :-

Indian women's junior hockey team
Indian women’s junior hockey team

इसके बाद फिर खेल के तीसरे क्वार्टर की शुरुआत में हिना ने जोरदार शॉट के साथ अपना पहला गोल दाग दिया। वहीं फिर इसके एक मिनट बाद ही ढीली रिस्टार्ट का फायदा उठाकर ही उन्होंने अपना दूसरा गोल भी कर दिया। इसके बाद पेनल्टी कॉर्नर पर आए रिबाउंड से इशिका ने अपनी टीम के लिए दसवां गोल भी कर दिया। इसके बाद एक और डिफ्लेक्शन पर हिना ने अपनी गोल की हैट्रिक पूरी कर ली। जबकि कनिका ने भी पेनल्टी कॉर्नर से अपनी हैट्रिक पूरी करते हुए खेल में अपनी टीम को 12-0 की बढ़त दिला दी।

इस तरह का रहा था चौथा क्वार्टर :-

इसके बाद फिर मैच का अंतिम और चौथे क्वार्टर में बेंच के खिलाड़ियों को मौका दिया गया था। लेकिन फिर भी भारतीय टीम की तरफ से आक्रमण जारी रहा था। इसके बाद खेल के अंत में मनिशा ने पेनल्टी कॉर्नर से गोल डॉग कर भारतीय टीम को 13-0 की एकतरफा जीत दिला दी।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version