FIH Pro League: एफआईएच प्रो लीग में भारतीय पुरुष हॉकी टीम का निराशाजनक प्रदर्शन स्पेन की टीम के खिलाफ भी जारी रहा है। इस मैच में भारतीय पुरुष हॉकी टीम को आखिरी समय में अपनी बढ़त गंवाना भारी पड़ गया है। क्यूंकि स्पेन की टीम के खिलाफ खेलते हुए भारतीय टीम ने अंतिम समय तक अपनी बढ़त बनाए राखी थी। वहीं इसके बाद स्पेन की टीम ने शानदार वापसी की और फिर भारतीय टीम को शूटआउट में हरा दिया।
स्पेन ने शूटआउट में भारत को 4-3 से हराया :-

एफआईएच प्रो लीग में भारतीय पुरुष हॉकी टीम का निराशाजनक प्रदर्शन स्पेन की टीम के खिलाफ भी जारी रहा है। क्यूंकि इस मैच में भारतीय टीम ने स्पेन को कड़ी चुनौती दी और निर्धारित समय में स्कोर 1-1 से बराबर करने में सफल रही है। लेकिन इसके बाद इस मैच का नतीजा शूटआउट के द्वारा निकला गया था। तब स्पेन की टीम ने भारत को 4-3 से हराकर यह मैच अपने नाम कर लिया। इसके चलते हुए अब भारतीय टीम सात मैच में केवल दो अंक के साथ नौ टीम की प्रतियोगिता में आठवें स्थान पर मौजूद है।
आखिरी समय में भारत ने गंवाई बढ़त :-
इस मैच में मनिंदर सिंह के गोल से 59वें मिनट तक भारत ने 1-0 की बढ़त बनाए रखी थी। इसके बाद भारत ने अंतिम क्षणों में स्पेन की टीम को बराबरी करने का मौका दे दिया। जब ब्रूनो फॉन्ट ने गोल दागकर मैच को शूटआउट तक खींच दिया था। इस मैच में भारत को सफलता 19वें मिनट में मिली थी। तब कप्तान हार्दिक सिंह ने स्पेन के एक खिलाड़ी को पछाड़ते हुए गेंद मनिंदर की ओर बढ़ाई थी। तब उन्होंने इसे गोल में पहुंचाकर भारत को 1-0 की बढ़त दिला दी थी। इसके चलते हुए भारतीय टीम मध्यांतर तक 1-0 से आगे चल रही थी।

इसके बाद खेल के तीसरे क्वार्टर के अंत में फोर्टुनो को हरा कार्ड दिखाया गया था। इसके बाद फिर मैदान पर स्पेन के केवल 10 ही खिलाड़ी रह गए थे। इसके बाद भारत ने 44वें मिनट में इसका फायदा उठाकर बढ़त बना ही ली थी। लेकिन कैलजाडो ने पेनल्टी कॉर्नर पर जुगराज सिंह के शॉट को शानदार तरीके से रोक दिया। इसके बाद फिर अंतिम क्वार्टर की शुरुआत में ही संजय को भी हरा कार्ड मिलने से भारत के भी 10 खिलाड़ी रह गए थे। इसके बाद लगातार कोशिशों के बीच 59वें मिनट में रक्षात्मक चूक से भारत ने फॉन्ट को गोल करके स्पेन को बराबरी करने का मौका दे दिया था।
अब भारतीय टीम का सामना ऑस्ट्रेलिया से होगा :-

इसके बाद शूटआउट में अभिषेक और हार्दिक सिंह गोल करने से चूक गए थे। इसके चलते भारत को 3-4 से हार का सामना करना पड़ा है। वहीं इस मैच में भारतीय टीम को केवल एक अंक मिला है। वहीं अब भारतीय टीम का अगला मैच आज बुधवार को होबार्ट चरण के चौथे मैच में ऑस्ट्रेलिया से होने वाला है। इससे पहले भारत यहां पर पहले चरण में स्पेन से 0-2 से हार गया था। इसके बाद फिर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2-2 से ड्रॉ के बाद शूटआउट में 4-5 से हार गए था।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।






