Wednesday, February 11

 

Google News Sports Digest HindiSultan Johor Cup 2024: सुल्तान ऑफ जोहोर कप 2024 (Sultan Johor Cup 2024) में भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम ने ग्रेट ब्रिटेन को 6-4 से हराकर मुकाबला जीत लिया है। इस मुकाबले में भारत के लिए हॉकी खिलाड़ी मोहम्मद कोनैन दाद ने (7वें मिनट), दिलराज सिंह ने (17वें, 50वें मिनट), शारदा नंद तिवारी ने (20वें, 50वें मिनट) और मनमीत सिंह ने (26वें मिनट) के गोल किए थे। वहीं इसके अलावा ब्रिटेन के लिए उनके खिलाड़ी रोरी पेनरोज ने (दूसरे, 15वें), माइकल रॉयडेन ने (46वें, 59वें मिनट में) गोल किए थे।

Sultan Johor Cup 2024 दूसरे क्वार्टर में भारतीय टीम ने बनाया दबदबा :-

इस (Sultan Johor Cup 2024) मुकाबले में भारतीय टीम को झटका तब लगा था जब इस खेल के दूसरे ही मिनट में ब्रिटेन के खिलाड़ी रोरी पेनरोज ने गोल करते हुए अपनी टीम को मुकाबले में बढ़त दिला दी। इसके बाद फिर खेल के सातवें मिनट में भारतीय खिलाड़ी मोहम्मद कोनैन दाद ने अपनी टीम के लिए गोल करते हुए स्कोर को 1-1 से बराबरी पर ला दिया।

Indian Junior Men Hockey Team
image source vis getty images

लेकिन इसके बाद फिर इंग्लैंड की टीम ने (Sultan Johor Cup 2024) खेल के 15वें मिनट में गोलकर करते हुए बढ़त बना ली। वहीं इसके बाद फिर भारतीय टीम ने खेल के दूसरे क्वार्टर में ब्रिटेन की टीम पर अपना दबदबा बनाते हुए लगातार तीन गोल किए। वहीं भारतीय खिलाड़ी दिलराज ने 17वें मिनट में गोल करके (Sultan Johor Cup 2024) स्कोर 2-2 से बराबर कर दिया।

इसके बाद फिर खेल के 20वें मिनट में भारत के शारदा नंद तिवारी ने पीसी से गोल करने में मदद की ,जिसके चलते हुए भारतीय टीम ने ब्रिटेन की टीम पर 3-2 की महत्वपूर्ण बढ़त हासिल कर ली। वहीं इसके बाद दिलराज ने फिर खेल के 26वें मिनट में मनमीत सिंह को एक त्वरित बेसलाइन पास दिया। जिसको मनमीत ने गोल करते हुए भारत की बढ़त 4-2 पर ला दी।

Indian Junior Men Hockey Team
image source vis getty images

इसके बाद फिर खेल के (Sultan Johor Cup 2024) तीसरे क्वार्टर में दिलराज ने भारत को एक पेनल्टी कॉर्नर जीतने में मदद की। लेकिन ब्रिटेन की मजबूत रक्षापंक्ति ने उसे विफल कर दिया। इसके बाद फिर खेल के चौथे क्वार्टर के शुरुआती मिनट में ग्रेट ब्रिटेन को गोल करने में सफलता मिली। जिसके चलते हुए ब्रिटेन ने भारत की बढ़त को 4-3 कर दिया।

इसके बाद फिर (Sultan Johor Cup 2024) खेल के 50वें मिनट में भारत के फॉरवर्डलाइन ने एक महत्वपूर्ण पीसी हासिल किया था। वहीं फॉर्म में चल रहे ड्रैगफ्लिकर शारदा नंद ने अपनी टीम के लिए गोल दागा। इसके बाद फिर भारतीय खिलाड़ी दिलराज ने शानदार मैदानी गोल करके भारत की बढ़त को 6-3 कर दिया। लेकिन इस मुकाबले के अंतिम कुछ मिनट काफी रोमांचक रहे। क्यूंकि खेल के 59वें मिनट में ब्रिटेन के लिए माइकल रॉयडेन ने गोल कर दिया।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version