Saturday, June 20

Gurjant Singh: भारतीय पुरुष हॉकी टीम के फॉरवर्ड खिलाड़ी गुरजंत सिंह ने बीते दिन शुक्रवार को नई दिल्ली में आयोजित हॉकी इंडिया पुरस्कार समारोह में अंतरराष्ट्रीय हॉकी से अपने संन्यास की घोषणा कर दी है। इसके अलावा इस भारतीय स्टार खिलाड़ी गुरजंत सिंह ने हॉकी इंडिया के लिए 130 मैचों में खेलते हुए कुल 33 गोल किए हैं।

इसके अलावा गुरजंत सिंह का जन्म 26 जनवरी 1995 को अमृतसर के खैलारा में हुआ था। वहीं उनके मन में बचपन से ही हॉकी खेल के प्रति काफी गहरा लगाव था। तभी तो इस खेल में बेहतर बनने के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की थी। इसके चलते हुए ही उन्होंने साल 2016 में लखनऊ में खेले गए फाइनल में गोल करते हुए भारत की जूनियर विश्व कप जीत में अहम भूमिका निभाई थी। इसके बाद उन्होंने साल 2017 में सीनियर हॉकी टीम के लिए डेब्यू किया था।

अर्जुन पुरस्कार से हो चुके हैं गुरजंत सिंह :-

इसके अलावा गुरजंत सिंह की सबसे बड़ी उपलब्धियां ओलंपिक मंच पर सामने आईं थी। क्यूंकि इस दौरान वह टोक्यो 2020 और पेरिस 2024 दोनों में ही ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली टीमों का एक अहम हिस्सा रहे थे।

Gurjant Singh
Gurjant Singh

वहीं ओलंपिक के अलावा उन्होंने भारत को साल 2022 हांगझोऊ एशियाई खेलों में स्वर्ण, साल 2017 एशिया कप में स्वर्ण और कई एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी खिताब जीताने में भी काफी मदद की थी। इसके चलते हुए उनको साल 2021 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। यह पुरस्कार भारत के सर्वोच्च खेल सम्मानों में से एक है।

इसके बाद गुरजंत सिंह ने दिया बयान :-

Gurjant Singh
Gurjant Singh

इसके बाद अपने इस संन्यास की घोषणा करते हुए गुरजंत सिंह ने कहा है कि, “आज मैं गर्व और गहरी भावनाओं के साथ अपने संन्यास की घोषणा करता हूं। मैंने अपनी हॉकी यात्रा की शुरुआत इस कमरे में बैठे अपने सीनियर खिलाड़ियों को आदर्श मानकर की थी और उनके साथ भारत के लिए खेलने का अपना सपना पूरा करना मेरे लिए एक ऐसी अनमोल याद है जिसे मैं हमेशा संजोकर रखूंगा।”

Gurjant Singh
Gurjant Singh

इसके आगे उन्होंने कहा कि भारतीय हॉकी के ऐतिहासिक पुनरुद्धार का हिस्सा बनकर और दो ओलंपिक पदक हासिल करके मुझे बेहद संतुष्टि महसूस हो रही है। इस दौरान ट्रॉफियों से बढ़कर मेरे लिए सबसे बड़ी याद जो मैं अपने साथ ले जा रहा हूं वह है अपने साथियों के साथ बिताया गया समय। हम एक परिवार की तरह रहे, और हर उतार-चढ़ाव में एक-दूसरे का साथ दिया है। इस बीच मैं हॉकी इंडिया का धन्यवाद करना चाहता हूं कि उन्होंने मुझे इतनी सम्मानजनक विदाई दी है। तभी तो अब मैं अंतरराष्ट्रीय मंच से एक बहुत ही खुश और गर्वित इंसान के तौर पर विदा ले रहा हूं।

दिलीप टिर्की ने की गुरजंत सिंह की सराहना :-

Dilip Tirkey
image source vis getty images

इसके बाद हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप टिर्की ने कहा कि, “गुरजंत सिंह लगभग एक दशक से भारत की हॉकी कहानी का एक अहम हिस्सा रहे हैं। इस बीच उनकी उनकी रफ्तार, उनकी ऊर्जा और बड़े मौकों पर गोल करने की उनकी क्षमता ने उनको एक ऐसा खिलाड़ी बनाया है जिससे विरोधी हमेशा डरते थे। इस बीच उन्होंने बड़े गर्व के साथ अपने देश का प्रतिनिधित्व किया है। वहीं इस दौरान भारतीय हॉकी को उन्होंने जो कुछ भी दिया है, उसके लिए हम उनका शुक्रिया अदा करते हैं।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version