Monday, February 16

Google News Sports Digest Hindi

हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) की पहली महिला नीलामी मंगलवार को नई दिल्ली में संपन्न हुई, जिसमें कई देशों की जूनियर और सीनियर खिलाड़ियों के लिए फ्रेंचाइजी के बीच कड़ी बोली जंग देखने को मिली।  2024-25 के सीज़न में चार टीमें दिल्ली एसजी पाइपर्स, ओडिशा वॉरियर्स, श्राची राढ़ बंगाल टाइगर्स और सूरमा हॉकी क्लब (हरियाणा) होंगी।

कौन हैं उदिता दुहान ? 

Udita Duhaan: Who is India's glamorous hockey star, who was made rich by HIL
Udita Duhaan

उदिता दुहान का जन्म 14 जनवरी 1998 को हरियाणा के हिसार जिले के भिवानी के नांगल गांव में हुआ था। उनके पिता जसबीर सिंह एक पुलिस अधिकारी थे और हैंडबॉल खिलाड़ी भी थे। शुरुआत में उदिता ने हैंडबॉल खेलना शुरू किया लेकिन कुछ समय बीतने के बाद उन्होंने हॉकी में अपना करियर बनाने का फैसला किया। साल 2015 में उनके पिता की मृत्यु के बाद उन्होंने हॉकी छोड़ने का निर्णय लिया लेकिन उनकी माँ गीता देवी ने उन्हें हॉकी जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया। जिसके बाद उन्होंने हरियाणा में ही स्थित SAI छात्रावास में ट्रेनिंग लेने के लिए अपना दाखिला कराया।

बता दें कि, उन्होंने मॉडलिंग में भी अपना हाथ आजमाया है वह मशहूर डिजाइनर रीना ढाका कलेक्शन ‘द अनस्टापेबल्स’ के लिए मॉडलिंग कर चुकी हैं। इनस्टाग्राम पर उनके 50 हजार से भी ज्यादा फ़ॉलोवर्स हैं। वह अक्सर अपनी खूबसूरत फोटो सोशल मीडिया के जरिए पोस्ट करती रहती हैं। 

उदिता दुहान के द्वारा जीते गए अवार्ड 

Udita Duhaan: Who is India's glamorous hockey star, who was made rich by HIL
Udita Duhaan

उदिता दुहान ने अपने पिता को खोने के बाद साल 2017 में सीनियर टीम में डेब्यू किया था और उसके बाद उन्होंने कई प्रतिष्टित टूर्नामेंट में हिस्सा लिया और कई सारे रिकॉर्ड अपने नाम किए। बता दें कि, उन्होंने साल 2021 टोक्यो ओलंपिक में टीम का हिस्सा थीं। उदिता ने कॉमनवेल्थ गेम्स में कांस्य पदक अपने नाम किया था वहीं साल 2022 में एफआईएच (FIH) नेशंस कप भी जीता था। इसके अलावा 2023 में उन्होंने महिला एशियाई चैंपियनशिप का खिताब भी अपने नाम किया था। 

उदिता दुहान रहीं सबसे महँगी भारतीय हॉकी खिलाड़ी 

Udita Duhaan: Who is India's glamorous hockey star, who was made rich by HIL
Udita Duhaan/© Getty Images

भारतीय डिफेंडर उदिता दुहान हॉकी इंडिया महिला लीग के पहले चरण के लिये सबसे महंगी बिकी, जिन्हें श्राची रार बंगाल टाइगर्स ने मंगलवार को नीलामी में 32 लाख रूपये में खरीदा ।वहीं इस ऑक्शन में दूसरी सबसे महँगी खिलाड़ी नीदरलैंड की ड्रैग फ्लिकर यिब्बी यानसेन रहीं जिन्हें, ओडिशा वारियर्स ने 29 लाख रूपये देकर अपनी टीम में शामिल किया। 

ऑक्शन की 5 सबसे महँगी खिलाड़ियों की लिस्ट

         1. उदिता दुहान (श्राची रारह बंगाल टाइगर्स)                     – 32 लाख

         2. ड्रैग फ्लिकर यिब्बी यानसेन (ओडिशा वारियर्स)            – 29 लाख 

         3.  लालरेम्सियामी (बंगाल टाइगर्स)                                   – 25 लाख 

        4. सुनेलिटा टोप्पो (दिल्ली एसजी पाइपर्स)                         – 24 लाख 

        5. संगीता कुमारी (दिल्ली एसजी पाइपर्स)                          – 22 लाख 

महिला हॉकी इंडिया लीग में हिस्सा ले रही सभी चार टीमों की पूरी टीम की सूची इस प्रकार है:

1.श्राची रारह बंगाल टाइगर्स

डिफेंडर: उदिता, अप्टन रोइसिन (आयरलैंड), एलेना नील ( आयरलैंड), मरीना लालरामनघाकी, महिमा चौधरी।

मिडफील्डर: ईवा रोमा मारिया डी गोएडे (नीदरलैंड), सारा हॉकशॉ (आयरलैंड), ज्योति एडुला, मुनमुनी दास, बिनीमा धान, हुडा खान, सुशीला चानू पुखरंबम, शिल्पी डबास।

फॉरवर्ड: वंदना कटारिया, लालरेम्सियामी, ब्यूटी डंग डंग, अंब्रे बैलेनघियेन (बेल्जियम), कैथरीन मुलान (आयरलैंड), लालरिनपुई पचुआव, प्रियंका वानखेड़े, वंदना पटेल।

गोलकीपर: ग्रेस ओ हैनलॉन (न्यूजीलैंड), जेनिफर रिज़ो (यूएसए) ), विद्याश्री वी।

2.सूरमा हॉकी क्लब

डिफेंडर: निक्की प्रधान, ज्योति, अक्षता अबासो ढेकाले, प्रीति, पेनी स्क्विब (ऑस्ट्रेलिया), अन्ना टोमन (ग्रेट ब्रिटेन)।

मिडफील्डर: सलीमा टेटे, वैष्णवी विठ्ठल फाल्के, नाइके लोरेंज, मारिया वर्सचूर, हिना बानो, जिमेना मारिया सेड्रास (अर्जेंटीना), ऐश्वर्या राजेश चव्हाण, अजमीना कुजूर।

फॉरवर्ड: शर्मिला देवी, चार्लोट एंगलबर्ट (बेल्जियम), चार्लोट स्टेपनहॉर्स्ट (जर्मनी), दीपिका सोरेंग, सोनम, उपासना सिंह, अमनप्रीत कौर।

गोलकीपर: सविता पुनिया, निधि, नतालिया साल्वाडोर (चिली)।

3.ओडिशा वॉरियर्स

डिफेंडर: इशिका चौधरी, क्लेयर कोलविल (ऑस्ट्रेलिया), ज्योति छत्री, अंजलि बरवा, लिली पॉलिन स्टॉफेल्स्मा (जर्मनी)।

मिडफील्डर: नेहा गोयल, यिब्बी जानसन (नीदरलैंड), कैटलिन जे नोब्स (ऑस्ट्रेलिया), बलजीत कौर, सोनिका, विक्टोरिया सॉज (अर्जेंटीना), निशा, नंदनी।

फॉरवर्ड: फ्रीके जॉर्जेट मैरी (नीदरलैंड), अन्नू , रितुजा दादासो पिसल, साक्षी राणा, कनिका सिवाच, मिशेल फिलेट (नीदरलैंड), साधना।

गोलकीपर: जॉक्लिन बार्ट्राम (ऑस्ट्रेलिया), माधुरी किंडो, एंगिल हर्ष रानी मिंज।

4.दिल्ली एसजी पाइपर्स

डिफेंडर: एम्मा पुवरेज (बेल्जियम), ज्योति सिंह, स्टेफनी डी ग्रूफ (बेल्जियम), गिजेल ऐनी एंस्ले (ग्रेट ब्रिटेन), मिरी मैरोनी (ऑस्ट्रेलिया), एलिजाबेथ एन नील (ग्रेट ब्रिटेन)।

मिडफील्डर: मनीषा चौहान, ज़ान गेर्डिएन डी वार्ड (नीदरलैंड), खैदेम शिलेमा चानू, मनीषा मनश्री।

फॉरवर्ड: सुनलिता टोप्पो, संगीता कुमारी, नवनीत कौर, दीपिका, मुमताज खान, इशिका, गीता यादव, चार्लोट वॉटसन (ग्रेट ब्रिटेन), प्रीति दुबे , हिमांशी शरद गावंडे।

गोलकीपर: बिचू देवी खारीबाम, एलोडी पिकार्ड (बेल्जियम), बंसारी सोलंकी।

HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावाखेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer शिव मंगल सिंह (Shiv Mangal Singh) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version