BCCI Gifts Team India Jersey To PM Narendra Modi

भारतीय टीम ने बारबाडोस में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को हराकर खिताब जीत हासिल की। इसी के साथ उन्होंने 11 साल के आईसीसी ट्रॉफी के सूखे को समाप्त किया। ट्रॉफी जीतने के बाद भारतीय टीम गुरुवार (04 जुलाई) को वापस अपने देश लौट चुकी है। दिल्ली लौटते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चैंपियन भारतीय टीम के सदस्यों से मुलाकात की और उनके साथ लंबा वक्त बिताया।

BCCI Gifts Team India Jersey To PM Narendra Modi
PM Modi With T20 World Cup 2024 Champion Indian Team

यह पहली बार नहीं है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय टीम के सदस्यों से मुलाकात की है। इससे पहले जब भारत में खेले गए वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था, तब भी प्रधानमंत्री ने ड्रेसिंग रूम में जाकर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया था।

Captain Rohit Sharma With PM Modi
Captain Rohit Sharma With PM Modi

बता दें कि, कप्तान रोहित शर्मा के नेतृत्व और मुख्य कोच राहुल द्रविड़ के मार्गदर्शन में भारतीय टीम ने लगातार दूसरी बार आईसीसी का फाइनल खेला था। हालांकि, घरेलू सरजमीं पर वनडे वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल हारने के बाद उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीतकर पूरे देश को जश्न मनाने का मौका दिया।

बीसीसीआई ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गिफ्ट की भारतीय टीम की जर्सी

BCCI Gifts Team India Jersey To PM Narendra Modi
BCCI Gifts Team India Jersey To PM Narendra Modi

टी20 वर्ल्ड कप 2024 की चैंपियन भारतीय टीम के अपने देश वापस लौटने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में अपने आवास पर सभी सदस्यों से मुलाकात की और उन्हें बधाई भी दी। इस मौके पर बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी और सचिव जय शाह भी वहां मौजूद थे।

PM Narendra Modi Meets T20 World Cup 2024 Champion Team India
PM Modi Meets T20 WC 2024 Champions

बीसीसीआई अध्यक्ष और सचिव ने बाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारतीय टीम की जर्सी भी गिफ्ट की, जिस पर उनका संक्षिप्त नाम (NAMO) लिखा हुआ था। बीसीसीआई ने प्रधानमंत्री से मुलाकात और उन्हें टीम इंडिया की जर्सी गिफ्ट करने की फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

बीसीसीआई ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ मुलाकात की फोटोज के साथ X पर ट्वीट करते हुए लिखा, “विजयी भारतीय क्रिकेट टीम ने आज आगमन पर भारत के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदीजी से उनके आधिकारिक आवास पर मुलाकात की। सर, हम आपके प्रेरक शब्दों और Team India को दिए गए अमूल्य समर्थन के लिए आपका हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं। जय हिन्द!”

यहाँ देखें BCCI का ट्वीट

आज शाम 05 बजे से मुंबई में चैंपियन भारतीय टीम करेगी विक्ट्री परेड

बता दें कि, भारतीय टीम गुरूवार (04 जुलाई) को स्पेशल चार्टर प्लेन से दिल्ली पहुंची और वहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर उनसे मुलाकात की। इसके बाद, भारतीय टीम मुम्बई के लिए रवाना हो चुकी है, जहां वह 05 बजे से मुम्बई के सड़कों पर विक्ट्री परेड करेगी। यह परेड मरीन ड्राइव से लेकर वानखेड़े स्टेडियम तक होगा, जिसमें भारतीय टीम के खिलाड़ी खुली बस में फैंस का अभिवादन करते दिखेंगे। इसका लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स पर और लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी+हॉटस्टार पर होगा।

BCCI Gifts Team India Jersey To PM Narendra Modi

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, कबड्डी, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर इनकी पकड़ बेहद मजबूत है।

Leave A Reply

Exit mobile version