इस वक्त राजधानी दिल्ली में पहली बार केंद्र सरकार के द्वारा खेलों इंडिया पैरा गेम्स (KIPG) 2023 का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान देश की कई प्रतिभाएं सामने आ रही हैं। इसी कड़ी में हरियाणा के पानीपत के सिवाह गांव की सुमन प्रजापती ने खेलों इंडिया पैरा गेम्म में नेशनल लेवल पर वेटलिफ्टिंग में गोल्ड मेडल हासिल किया। इसके बाद वो जैसे ही अपने गावं पहुंची तो उनका जोरदार स्वागत भी हुआ।

सुमन ने जीता गोल्ड मेडल 

सुमन ने 87 किलोग्राम भार उठाकर ये उपलब्धि हासिल की। उनके पहले प्रयास में ही 81 किलोग्राम का भार उठाना सफल रहा। इसके बाद 87 किलोग्राम का भार उठाकर उन्होंने अपना पदक पक्का कर लिया। हांलाकि इसके बाद उन्होंने 91 किलोग्राम के लिए भी प्रयास किया लेकिन इसमें वो सफल नहीं हो पाई। इन सब के बावजूद सुमन ने गोल्ड मेडल जीतकर अपना नाम रोशन किया। सुमन के अलावा रजद पदक विजेता ने 72 और कांस्य पदक विजेता ने 60 किलोग्राम का भार उठाया।

इससे पहले सुमन प्रजापति पैरा राष्ट्र खेलों में भी भाग ले चुकी हैं। अब खुद की अलग पहचान बनाने वाली पानीपत की सुमन प्रजापति एक सामान्य परिवार से गृहणी हैं। बावजूद इसके उन्होंने हार नहीं मानी। अब नतीजा ये हैं कि उन्होंने खेलों इंडिया पैरा गेम्स के पहले ही साल में गोल्ड मेडल जीतकर अपनी प्रतीभा का लोहा मना लिया है।

ये भी पढ़ें: रोनाल्डो और मेसी एक बार फिर होंगे आमने-सामने, फैंस हैं बेकरार

स्पोर्ट्स से जुड़ी अन्य खबरें जैसे, cricket news और  football news के लिए हमारी वेबसाइट hindi.sportsdigest.in पर log on करें। इसके अलावा हमें FacebookTwitter पर फॉलो व YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें।

Share.

साल 2020 से स्पोर्ट्स पत्रकारिता में एक सिपाही के तौर पर कार्यरत हूं। प्रत्येक खेल में उसके सभी पहलुओं के धागे खोलकर आपके सामने रखने की कोशिश करूंगा। विराट व रोहित का बल्ला धोखा दे सकता है, लेकिन आपको यहां खबरों की विश्वसनियता पर कभी धोखा नहीं मिलेगा। बचपन से ही क्रिकेट के साथ-साथ अन्य खेलों में खास दिलचस्पी होने के कारण इसके बारे में लिखना बेहद पसंद है।

Leave A Reply

Exit mobile version