Friday, February 20

IND vs GER Hockey: पेरिस ओलंपिक 2024 में आज भारतीय हॉकी टीम अपने सेमीफाइनल मुकाबले में वर्ल्ड चैंपियन जर्मनी से भिड़ने वाली है। यह सेमीफाइनल मुकाबला आज 6 अगस्त को खेला जाने वाला है। वहीं इससे पहले भारतीय हॉकी टीम ने अपने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में ग्रेट ब्रिटेन की हॉकी टीम को हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की थी।

Indian mens hockey team
image source : X

इसके अलावा विश्व चैंपियन जर्मनी ने भी अर्जेंटीना की हॉकी टीम को हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की थी। इसके अलावा हम आपको यहां पर बता देना चाहते है कि भारतीय हॉकी टीम ने लगातार दूसरी बार ओलंपिक के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की है।

IND vs GER Hockey भारत बनाम जर्मनी हेड टू हेड मुकाबले :-

Indian mens hockey team
image source : X

भारत और जर्मनी की हॉकी टीमों के बीच अभी तक कुल 106 हॉकी मैच खेले हैं। इन खेले गए 106 मुकाबलों में से जर्मनी ने 53 मैच जीते हैं जबकि भारत ने केवल 26 मुकाबले ही जीते है। वहीं इन दोनों के बीच इस दौरान 27 मुकाबले ड्रा भी रहे है। इसके अलावा भारत और जर्मनी की टीमों के बीच पिछले पांच मैचों की बात करें तो भारतीय टीम ने 4 मुकाबले जीते हैं। जबकि जर्मनी को केवल एक मुकाबले में ही जीत मिली है।

IND vs GER Hockey ओलंपिक में भारत और जर्मनी का रिकॉर्ड :-

India vs Argentina: भारत-अर्जेंटीना हॉकी मैच 1-1 से ड्रॉ, कप्तान हरमनप्रीत ने अंतिम समय में अपनी टीम को हार से बचाया
image source : X

ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम और जर्मनी की हॉकी टीमों के बीच अभी तक कुल 12 मुकाबले खेले गए है। इन 12 मुकाबलों में खेलते हुए भारतीय हॉकी टीम ने 5 मुकाबलों में जीत दर्ज की है। जबकि जर्मनी की हॉकी टीम को केवल 4 मुकाबलों में ही जीत मिली है। इसके अलावा इन दोनों टीमों के बीच इस दौरान 3 मुकाबले ड्रा भी रहे है।

IND vs GER Hockey भारत बनाम जर्मनी सेमीफाइनल मैच शेड्यूल और कहां देखें :-

आज भारत और जर्मनी की हॉकी टीमों के बीच सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाने वाला है। इन दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला रात 10:30 बजे शुरू होगा। इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग जिओ सिनेमा पर भी होने वाली है। वहीं इसके अलावा आप स्पोर्ट्स 18 चैनल और डीडी स्पोर्ट्स पर भी इसका सीधा प्रसारण देख सकते है।

IND vs GER Hockey मैच से पहले भारतीय टीम को लगा बड़ा झटका :-

Indian hockey team lost to Belgium
image source : X

इस काफी महत्वपूर्ण मुकाबले में भारतीय हॉकी टीम के स्टार डिफेंडर अमित रोहिदास नहीं खेलेंगे। क्यूंकि उन पर हॉकी इंटरनेशनल फेडरेशन ने एक मुकाबले का प्रतिबंध लगा दिया है। इसी के चलते हुए अब वो सेमीफाइनल मैच नहीं खेल सकेंगे। अब इसका मतलब साफ है कि इस महत्वपूर्ण मुकाबले के लिए भारतीय हॉकी टीम जर्मनी के खिलाफ मैच में 15 खिलाड़ियों के साथ उतरने वाली है। जबकि जर्मनी की हॉकी टीम 16 खिलाड़ियों के साथ उतरने वाली है।

ये भी पढ़ें: रोहित शर्मा ने फिर रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर एक और रिकॉर्ड

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version