Thursday, June 18

List of Indian athletes debuting in Paris Olympics 2024

दुनिया का सबसे बड़ा स्पोर्ट्स इवेंट समर ओलंपिक 26 जुलाई से 11 अगस्त, 2024 तक फ्रांस में होने वाला है। पेरिस ओलंपिक 2024 के कई इवेंट पेरिस में आयोजित किए जाएंगे, लेकिन इसके अलावा 16 अन्य शहरों में भी कुछ इवेंट आयोजित होंगे। इसके अलावा, कुछ प्रतियोगिताएँ कुछ 24 जुलाई से ही शुरू हो जाएंगी।

पेरिस ओलंपिक 2024 में दुनिया भर के कई एथलीट 32 स्पोर्ट्स के 329 अलग-अलग इवेंट्स में हिस्सा लेंगे। भारत के 110 एथलीट्स 16 अलग-अलग खेलो में हिस्सा लेंगे। खास बात यह है कि, इनमें से आधे से ज़्यादा (68) एथलीट्स इस बार ओलंपिक में डेब्यू करेंगे। इसमें सबसे ज्यादा एथलीट्स एथलेटिक्स और शूटिंग में डेब्यू कर रहे हैं। आइए, अब हम पेरिस ओलंपिक 2024 में डेब्यू करने वाले भारतीय एथलीट्स की सूची (List of Indian athletes debuting in Paris Olympics 2024) पर एक नजर डालते हैं।

पेरिस ओलंपिक 2024 में डेब्यू करने वाले भारतीय खिलाड़ियों की सूची | List of Indian athletes debuting in Paris Olympics 2024

तीरंदाजी (Archery)

  • धीरज बोम्मदेवरा – (पुरुष रिकर्व)
  • भजन कौर – (महिला रिकर्व)
  • अंकिता भकत – (महिला रिकर्व)

एथलेटिक्स (Athletics)

Jyothi Yarraji
Jyothi Yarraji (List of Indian athletes debuting in Paris Olympics 2024)/Olympics.com
  • ज्योति याराजी (महिला 100 मीटर बाधा दौड़)
  • किरण पहल (महिला 400 मीटर)
  • अंकिता ध्यानी (महिला 5000 मीटर)
  • पारुल चौधरी (महिला 3000 मीटर स्टीपलचेज़)
  • ज्योतिका दांडी, विथ्या रामराज, प्राची चौधरी (महिला 4×400 मीटर रिले)
  • मुहम्मद अजमल, अमोज जैकब, संतोष कुमार, राजेश रमेश, मिजो चाको कुरियन (पुरुषों की 4×400 मीटर रिले)
  • आकाशदीप सिंह, विकास सिंह और परमजीत सिंह (पुरुष 20 किमी रेस वॉक)
  • सूरज पंवार (मैराथन रेस वॉकिंग मिक्स्ड रिले)
  • सर्वेश कुशारे (पुरुष ऊंची कूद)
  • जेसविन एल्ड्रिन (पुरुषों की लंबी कूद)
  • अब्दुल्ला अबूबकर, प्रवीण चित्रावेल (पुरुष ट्रिपल जंप)
  • किशोर जेना (पुरुष भाला फेंक)

बैडमिंटन (Badminton)

List of Indian athletes debuting in Paris Olympics 2024
Prannoy H. S. (List of Indian athletes debuting in Paris Olympics 2024)/X (@PRANNOYHSPRI)
  • लक्ष्य सेन (पुरुष सिंगल्स)
  • प्रणय एच.एस. (पुरुष सिंगल्स)
  • तनिषा क्रैस्टो (महिला डबल्स )

मुक्केबाज़ी (Boxing)

  • निशांत देव (पुरुष 71 किग्रा)
  • निखत ज़रीन (महिला 50 किलोग्राम)
  • प्रीति पवार (महिला 54 किलोग्राम)
  • जैस्मिन लेम्बोरिया (महिला 57 किलोग्राम)

घुड़सवार (Equestrian)

Anush Agarwalla (List of Indian athletes debuting in Paris Olympics 2024)
Anush Agarwalla (List of Indian athletes debuting in Paris Olympics 2024)
  • अनुश अग्रवाल

हॉकी (Hockey)

  • हरमनप्रीत सिंह (पुरुष हॉकी टीम का हिस्सा)
  • अभिषेक (पुरुष हॉकी टीम का हिस्सा)
  • संजय (पुरुष हॉकी टीम का हिस्सा)
  • राजकुमार पाल (पुरुष हॉकी टीम का हिस्सा)
  • सुखजीत सिंह (पुरुष हॉकी टीम का हिस्सा)

गोल्फ़ (Golf)

  • शुभांकर शर्मा (पुरुष गोल्फ)
  • गगनजीत भुल्लर (पुरुष गोल्फ)

जूडो (Judo)

  • तूलिका मान (महिला 78+ किग्रा)
  • बलराज पंवार (पुरुष सिंगल्स स्कल्स)

शूटिंग (Shooting)

  • अर्जुन बाबूता (पुरुष 10 मीटर एयर राइफल्स)
  • संदीप सिंह (पुरुष 10 मीटर एयर राइफल)
  • सरबजोत सिंह (पुरुष 10 मीटर एयर पिस्टल)
  • अर्जुन सिंह चीमा (पुरुष 10 मीटर एयर पिस्टल)
  • स्वप्निल कुशाले (पुरुष 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन)
  • अनीश भानवाला (25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल)
  • विजयवीर सिद्धू (25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल)
  • पृथ्वीराज टोंडाइमन (पुरुष ट्रैप)
  • अनंतजीत सिंह नरुका (पुरुष स्कीट)
  • रमिता जिंदल (महिला 10 मीटर एयर राइफल)
  • रिदम सांगवान (महिला 10 मीटर एयर पिस्टल)
  • ईशा सिंह (25 मीटर पिस्टल)
  • सिफ्ट कौर समरा (महिला 50 3P पोजीशन)
  • अंजुम मौदगिल (महिला 50 3P पोजीशन)
  • राजेश्वरी कुमारी (महिला ट्रैप)
  • श्रेयसी सिंह (महिला ट्रैप)
  • रायजा ढिल्लों (महिला स्कीट)
  • महेश्वरी चौहान (महिला स्कीट)

तैराकी (Swimming)

  • धिनिधि देसिंघु

टेबल टेनिस (Table Tennis)

  • हरमीत देसाई (पुरुष एकल और पुरुष टीम)
  • मानव ठक्कर (पुरुष टीम)
  • श्रीजा अकुला (महिला सिंगल और महिला टीम)
  • अर्चना कामथ (महिला टीम)

टेनिस (Tennis)

  • श्रीराम बालाजी (पुरुष डबल्स) – रोहन बोपन्ना के पार्टनर

कुश्ती (Wrestling)

  • अमन सहरावत (पुरुष 57 किग्रा)
  • अंतिम पंघाल (महिला 53 किलोग्राम)
  • निशा दहिया (महिला 68 किग्रा)
  • रीतिका हुड्डा (महिला 76 किलोग्राम)

List of Indian athletes debuting in Paris Olympics 2024

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, कबड्डी, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर इनकी पकड़ बेहद मजबूत है।

Leave A Reply

Exit mobile version