Thursday, June 11

Paris Olympics 2024: इस समय खेलों के महाकुम्भ पेरिस ओलंपिक 2024 की उलटी गिनती भी शुरू हो गई है। इस बार ओपंपिक का आयोजन पेरिस में हो रहा है। इस बार पेरिस ओलंपिक 2024 का आयोजन 26 जुलाई से 11 अगस्त 2024 तक होगा। इस बार इस महाकुम्भ में 19 दिनों तक 10, 500 एथलीट भाग लेंगे।

indian hockey team
image source : X

Paris Olympics 2024 इस बार भारत की तरफ से 66 मेंस और 47 वुमेंस खिलाड़ी हिस्सा लेने जा रहे हैं।साल 2020 के टोक्यो ओलंपिक में भारत ने कुल 7 मेडल जीते थे। इनमें मेडलों में एक गोल्ड और 2 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज शामिल थे। पिछले ओलंपिक में जैवलीन थ्रो इवेंट में नीरज चोपड़ा ने गोल्ड जीतकर बीजिंग ओलंपिक 2028 के बाद से चले आ रहे स्वर्ण के सूखे को खत्म किया था।

indian hockey team
image source : X

Paris Olympics 2024 वहीं पिछले ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। अभी तक ओलंपिक में खेलते हुए भारत ने सबसे ज्यादा मेडल हॉकी में जीते हैं। अभी तक ओलंपिक में भारत ने हॉकी में 8 गोल्ड जीते है। आइए आपको बताते है कि भारतीय हॉकी टीम ने आजादी से पहले और उसके बाद हॉकी में कितने पदक अपने नाम किए हैं।

Paris Olympics 2024 आजादी से पहले ओलंपिक में भारत ने हॉकी में जीते 3 गोल्ड :-

indian hockey team
image source : X

Paris Olympics 2024 भारतीय हॉकी टीम ने आजादी से पहले ओलंपिक में 3 गोल्ड जीते थे। आजादी से पहले भारतीय हॉकी टीम ने सबसे पहले साल 1928 एमस्टर्डम ओलंपिक में भारत ने गोल्ड जीता था।इसके बाद 1932 लॉस एंजेलिस ओलंपिक में भी भारतीय हॉकी टीम ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया। वहीं इसके साथ ही साल 1936 में बर्लिन ओलंपिक में भी भारतीय हॉकी टीम ने हॉकी में गोल्ड जीतकर अपनी हैट्रिक पूरी की थी। इस समय हॉकी में भारतीय टीम का दबदबा होता था।

Paris Olympics 2024 आजादी के बाद ओलंपिक में भारत ने हॉकी में जीते 5 गोल्ड :-

indian hockey team
image source : X

Paris Olympics 2024 वहीं जब भारत अंग्रेजों की गुलामी से आजाद हो गया था तो उसके बाद साल 1948 लंदन ओलंपिक, साल 1952 में हेलसिंकी ओलंपिक में, साल 1956 में मेलबर्न ओलंपिक में, साल 1964 में टोक्यो ओलंपिक में और साल 1980 में मॉस्को ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम ने हॉकी में गोल्ड मेडल जीता था।

इसके अलावा साल 1960 में रोम ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम ने हॉकी में सिल्वर जीता था। इसके अलावा साल 1968 मैक्सिको सिटी ओलंपिक में, साल 1972 में म्यूनिख ओलंपिक में और साल 2020 में टोक्यो में भारत ने हॉकी में ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा किया था।

Paris Olympics 2024 पेरिस में ये खिलाड़ी पदक के दावेदार :-

Paris Olympics 2024 इस बार पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत ने लगभग 120 खिलाड़ियों को भेजा है। क्यूंकि इस बार जैवलीन थ्रो में नीरज चोपड़ा, शटलर चिराग शेट्टी-सात्विक साईराज रंकी रेड्डी, बॉक्सर निखत जरीन, वेटलिफ्टर मीराबाई चानू, शूटर मनु भाकर और पुरुष हॉकी टीम मेडल के दावेदारों में हैं।

indian hockey team
image source : X

Paris Olympics 2024 भारत की तरफ से ओलंपिक में हिस्सा लेने वाला पहला एथलीट :- भारत ने पहली बार ओलंपिक में साल 1900 में हिस्सा लिया था। नॉर्मन प्रिचार्ड नाम के व्यक्ति ने भारत की तरफ से सबसे पहले ओलंपिक में भाग लिया था। उस समय नॉर्मन प्रिचार्ड ने भारत के लिए खेलते हुए दो पदक जीते थे। तब उन्होंने भारत के लिए 200 मीटर स्प्रिंट और 200 मीटर हर्डल रेस में दो सिल्वर मेडल जीते थे।

ये भी पढ़ें: लोरेंजो मुसेट्टी को हराकर विंबलडन फाइनल में पहुंचे नोवाक जोकोविच, अब फाइनल में कार्लोस अल्काराज से होगी भिड़ंत

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version