Saturday, June 13

Paris Olympics 2024: इस बार पेरिस ओलंपिक 2024 का आगाज 26 जुलाई से हो रहा है। और यह इवेंट 11 अगस्त तक चलने वाला है। इस बार पेरिस ओलंपिक में दुनियाभर से लगभग 10 हजार से भी अधिक एथलीट हिस्सा लेने जा रहे है। ये सभी एथलीट इस मेगा टूर्नामेंट में अपने – अपने खेल में मेडल जीतने की दावेदारी पेश करने वाले है। क्यूंकि किसी भी एथलीट के लिए ओलंपिक जैसे बड़े टूर्नामेंट में मेडल जीतना एक सपने से कम नहीं होता है।

Kishore Kumar Jena
image source : X

Paris Olympics 2024 ओलंपिक में मैडल को जीतने के लिए सभी एथलीट्स दिन-रात पसीना बहाते हैं। इनमें से कई खिलाड़ी इस मेडल को जीतने में कामयाब भी हो जाते है। और कई खिलाड़ियों को इसमें केवल निराशा ही हाथ लगती है। वहीं इस बार पेरिस ओलंपिक के लिए भारतीय दल में 117 एथलीट शामिल हैं। तभी तो इस बार भी भारत के मेडल की संख्या दोहरे अंक में पहुंचने की पूरी उम्मीद बनी हुई है।

Paris Olympics 2024 ओलंपिक में पहली बार खेलेंगे 72 एथलीट :-

Antim Panghal
image source : X

Paris Olympics 2024 इस बार पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत की तरफ से लगभग 72 एथलीट ओलंपिक में डेब्यू करने के लिए तैयार हैं. इनमें दो बार की मुक्केबाजी चैंपियन निकहत जरीन, जूनियर विश्व कुश्ती चैंपियन अंतिम पंघाल और रीतिका हुडा, ज्योति याराजी और जैवलिन थ्रोअर किशोर कुमार जेना पहली बार ओलंपिक में हिस्सा लेने जा रहे है। इस बार भारत को भालाफेंक खिलाड़ी कुमार जेना से भी मेडल की उम्मीदें हैं।

Paris Olympics 2024 14 साल की धिनिधि हैं सबसे युवा खिलाड़ी :-

Paris Olympics 2024 इस बार पेरिस ओलंपिक में धिनिधि देसिंघु भाग लेने वाली सबसे कम उम्र की भारतीय खिलाड़ी है। हम आपको बता देना चाहते है कि धिनिधि देसिंघु सिर्फ 14 साल की हैं। इस बार धिनिधि देसिंघु तैराकी के 200 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा में भारत के लिए हिस्सा लेने वाली है।

Ritika Hooda
image source : X

Paris Olympics 2024 वहीं धिनिधि देसिंघु भारत की तरफ से ओलंपिक के इतिहास में दूसरी सबसे कम उम्र की एथलीट हैं। क्यूंकि सबसे कम उम्र के भारतीय खिलाड़ी के तौर पर ओलंपिक में भाग लेने का रिकॉर्ड आरती साहा के नाम है। आरती साहा ने साल 1952 में 11 साल की उम्र में ओलंपिक में हिस्सा लिया था।

Paris Olympics 2024 भारत ने टोक्यो ओलंपिक में जीते थे कुल 7 मेडल :-

Jyoti Yaraji
image source : X

Paris Olympics 2024 भारत ने अभी तक खेले गए अपने ओलंपिक के इतिहास में कुल 35 मेडल्स ही जीते है। इन जीते हुए 35 मेडलों में 10 गोल्ड, 9 सिल्वर और 16 ब्रॉन्ज हैं। साल 2020 में हुए टोक्यो ओलंपिक में भारत ने सबसे ज्यादा 7 मेडल जीते थे। इन 7 जीते हुए मेडलों में एक गोल्ड मेडल भी शामिल था। साल 2020 में हुए टोक्यो ओलंपिक में भारत के लिए भाला फेंक प्रतियोगिता में खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया था।

ये भी पढ़ें: ओलंपिक में अब तक भारत के लिए इन खिलाड़ियों ने थामा तिरंगा, यहां देखें अबतक की पूरी लिस्ट

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version