Wednesday, February 11

Paris Paralympics 2024: पेरिस पैरालंपिक 2024 (Paris Paralympics 2024) की शुरुआत 28 अगस्त से हो चुकी है। इस बार इन पेरिस पैरालंपिक 2024 (Paris Paralympics 2024)के खेलों में तीसरे दिन भी भारत को कम से कम 4 पदक और आने की उम्मीद है। अब तक इन खेलों में भारत को 4 पदक मिल भी चुके है। इन 4 पदकों में 1 गोल्ड, 1 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज शामिल हैं।

Avani Lekhara
image source : X

वहीं आज इन खेलों के तीसरे दिन भारत को ओर पदक प्राप्त हो सकते है। पेरिस पैरालंपिक 2024 (Paris Paralympics 2024) के तीसरे दिन भी भारत को कुल 4 पदक आने की उम्मीद है। वहीं इसके अलावा दूसरे दिन भारत ने ये 4 मेडल पैरा शूटिंग और एथलेटिक्स में जीते थे। इसके अलावा आज भारत को पैरा शूटिंग सहित पैरा साइकलिंग में भी गोल्ड आने की उम्मीद लगी है।

Manish Narwal
image source : X

वहीं आज इन पेरिस पैरालंपिक 2024 (Paris Paralympics 2024) में भारतीय एथलीट को मेडल लाने के लिए पहले मेडल राउंड के लिए क्वालिफाई भी करना पड़ेगा। लेकिन अब इस तीसरे दिन यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि आज भारत के खाते में कितने ओर मेडल आते है। इससे पहले हम आपको बता देना कहते है कि इन पैरालंपिक खेलों में भारत की स्टार महिला शूटर अवनी लेखरा ने लगातार दूसरा गोल्ड मेडल जीतकर भारत की झोली में डाला है।

Mona Agarwal
image source : X

इससे पहले उन्होंने टोक्यो पैरालंपिक 2020 में भी भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता था। वहीं इस बार पेरिस में भी अवनी ने 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग एसएच1 इवेंट में गोल्ड मेडल जीता है। वहीं इसी प्रतियोगिता में भारत की मोना अग्रवाल ने भी ब्रॉन्ज मेडल जीता है। इसके बाद फिर भारत के पुरुष पैरा शूटर मनीष नरवाल ने भी मेंस 10 मीटर एयर पिस्टल (एसएच 1) इवेंट में सिल्वर मेडल जीता है। इसके बाद भारत की महिला पैरा एथलीट प्रीति पाल ने महिलाओं की T35 कैटेगिरी की 100 मीटर रेस में ब्रॉन्ज मेडल जीता।

Paris Paralympics 2024 में 31 अगस्त को भारत का शेड्यूल :-

पैरा बैडमिंटन :-

वुमेंस सिंगल एसएल3 ग्रुप प्ले स्टेज- दोपहर 12 बजे

मेंस सिंगल एसएल3 ग्रुप प्ले स्टेज- दोपहर 1:20 बजे

मेंस सिंगल एसएल4 ग्रुप प्ले स्टेज- दोपहर 2:40 बजे

मेंस सिंगल एसएत4 ग्रुप प्ले स्टेज- दोपहर 3:20 बजे

महिला एकल SU5 ग्रुप प्ले स्टेज- 4 बजे

शूटिंग :-

मेंस 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग एसएच1 (क्वालीफिकेशन)- स्वरूप महावीर उन्हालकर – दोपहर 01:00 बजे
वुमेंस 10 मीटर एयर पिस्टल एसएच1 (क्वालीफिकेशन)- रूबीना फ्रांसिस – दोपहर 03.30 बजे

ट्रैक साइकिलिंग :-

वुमेंस 500 मीटर टाइम ट्रायल सी1-3 (क्वालीफिकेशन)- ज्योति गडेरिया – दोपहर 01.30 बजे
मेंस 1,000 मीटर टाइम ट्रायल सी1-3 (क्वालीफिकेशन)- अरशद शेख – दोपहर 01.49 बजे

नौकायन :-

मिक्स्ड पीआर3 डबल स्कल्स (रेपेचेज)- भारत (अनीता और नारायण कोंगनापल्ले) – दोपहर 03.00 बजे

तीरंदाजी :-

वुमेंस कंपाउंड (1/8 एलिमिनेशन 2)- सरिता देवी बनाम एलोनोरा सारती (इटली) – शाम 07.00 बजे
वुमेंस कंपाउंड (1/8 एलिमिनेशन 8)- सरिता देवी बनाम मारियाना ज़ुनिगा (चिली) – शाम 08.59 बजे

एथलेटिक्स :-

पुरुष भाला फेंक एफ57 (मेडल इवेंट)- प्रवीन कुमार – रात 10.30 बजे.

ये भी पढ़ें: मनीष नरवाल ने भारत को दिलाया चौथा मेडल, टैली में भारत ने जापान और दक्षिण कोरिया को भी छोड़ा पीछे

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version