Wednesday, June 10

US Open 2024: यूएस ओपन 2024 (US Open 2024) में सिनर और स्वियातेक अपने – अपने मुकाबले जीतकर तीसरे दौर में पहुंच गए है। जबकि इस बार पूर्व चैंपियन नाओमी ओसाका और कार्लोस अल्काराज को बाहर का रास्ता देखना पड़ा। इसके बाद भारत के रोहन बोपन्ना और उनके ऑस्ट्रेलियाई जोड़ीदार मैथ्यू एबडेन भी अपना पहला मुकाबला जीत कर दूसरे दौर में पहुंच गए है। यूएस ओपन 2024 में महिला वर्ग में इस बार शीर्ष वरीयता प्राप्त स्वियातेक ने जापान की क्वालिफायर एना शिबहारा को 6-0, 6-1 से हराया।इन दोनों के बीच यह मुकाबला 65 मिनट तक चला था।

US Open 2024 तीसरे दौर में पहुंचे सिनर :-

Jannik Sinner will not be suspended despite being positive in dope test twice
Jannik Sinner

यूएस ओपन 2024 (US Open 2024) में सिनर ने पुरुष वर्ग के एकल मैच में एलेक्स मिशेलसन को एक घंटे 39 मिनट तक चले मुकाबले में सीधे सेटों में 6-4, 6-0, 6-2 से हराया। सिनर की इस सत्र में यह 50वीं जीत है। इस जीत के बाद अब उनका अगला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के क्रिस्टोफर ओ’कोनेल से होगा।

US Open 2024 कार्लोस अल्काराज हार कर हुए बाहर :-

Wimbledon 2024: कार्लोस अल्काराज ने डेनियल मेदवेदेव को सेमीफाइनल में हराया, अब फाइनल में नोवाक जोकोविच से होगी भिड़ंत
image source : X

वहीं इस बार अल्कराज़ ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट में चले आ रहे 15 मैचों के विजय अभियान को आगे नहीं बढ़ा पाए। उनको इस बार यूएस ओपन 2024 (US Open 2024) के दूसरे दौर में विश्व के 74वीं रैंकिंग वाले खिलाड़ी बोटिक वान डी जैंडस्कल्प से 6-1, 7-5, 6-4 से हार का सामना करना पड़ा।

US Open 2024 दूसरे दौर में हारकर बाहर हुई ओसाका :-

Wimbledon 2024 : ओसाका की छह साल में पहली जीत, यानिक सिनेर और कार्लाेस अल्कराज ने भी जीते अपने पहले मुकाबले
image source : X

यूएस ओपन 2024 (US Open 2024) में दो बार की चैंपियन ओसाका भी दूसरे दौर में अपना मुकाबला हार कर अब बाहर हो गई है। इस मुकाबले में वह कैरोलिना मुचोवा से 6-3, 7-6 (5) से हार गई। वहीं इसके अलावा पांचवीं वरीयता प्राप्त और 2021 के चैंपियन दानिल मेदवेदेव और दसवीं वरीयता प्राप्त एलेक्स डी मिनौर भी यूएस ओपन 2024 के तीसरे दौर में पहुंच गए हैं। वहीं मिनौर का अगला मुकाबला डैन इवांस से होगा।

US Open 2024 बोपन्ना और एबडेन पहुंचे अगले राउंड :-

Bopanna and Ebden
image source : X

यूएस ओपन 2024 (US Open 2024) में भारत के रोहन बोपन्ना और उनके ऑस्ट्रेलियाई जोड़ीदार मैथ्यू एबडेन ने नीदरलैंड के सैंडर अरेंड्स और रॉबिन हास को सीधे सेटों में हराकर इस टूर्नामेंट के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया है। बोपन्ना और एबडेन ने 64 मिनट तक चले शुरुआती दौर के मुकाबले में 6-3, 7-5 से जीत दर्ज की। क्यूंकि भारत और ऑस्ट्रेलिया की यह जोड़ी पिछले तीन मैच में हार के बाद एक बार फिर से अमेरिकी ओपन में उतरी थी।

ये भी पढ़ें: पेरिस पैरालंपिक 2024 के तीसरे दिन 31 अगस्त को कैसा रहेगा भारत का शेड्यूल?

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version