Thursday, February 12

Vinesh Phogat: पेरिस ओलंपिक 2024 अब समाप्त हो चुका है। इस बार इसमें कई ऐसे फैसले भी लिए गए थे जिससे खिलाड़ियों को काफी दुख पहुंचा था। एक ऐसा ही फैसला इस बार भारत की महिला पहलवान विनेश फोगाट के साथ भी हुआ है। इस बार पेरिस ओलंपिक 2024 से अयोग्य ठहराई गई भारतीय महिला रेसलर विनेश फोगाट को तगड़ा झटका लगा है।

Vinesh Phogat
image source : X

Vinesh Phogat अब भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट को लेकर एक दुखद खबरआ रही है। इस बार खेल पंचाट ने विनेश की याचिका को ख़ारिज कर दिया है। अब जिसके चलते हुए भारतीय महिला पहलवान विनेश की सिल्वर मेडल की उम्मीद भी समाप्त हो गई है। क्यूंकि विनेश को पिछले सप्ताह महिला 50 किलो फ्रीस्टाइल कुश्ती के फाइनल से पहले अयोग्य करार दिया गया था। तब उनका वजन निर्धारित सीमा से 100 ग्राम अधिक था.

Vinesh Phogat पीटी उषा ने फैसले को निराशाजनक बताया :-

PT USHA
image source : X

Vinesh Phogat भारतीय ओलंपिक संघ की ध्यक्ष डॉ पीटी उषा ने खेल पंचाट न्यायालय के एकमात्र मध्यस्थ द्वारा युनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग और अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के खिलाफ पहलवान विनेश फोगाट की याचिका खारिज करने के फैसले को भारत के लिए काफी निराशाजनक बताया है।

Vinesh Phogat खेल पंचाट के फैसले के बाद विनेश ने की फोटो शेयर :-

vinesh phogat
image source : X

Vinesh Phogat अब जैसे ही खेल पंचाट ने भारतीय पहलवान विनेश फोगाट के विरुद्ध अपना फैसला सुनाया है तो अब विनेश ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है। जिसमें वह अपने सिर पर हाथ रख मैट पर निराश लेटी हुई हैं। तभी तो अब उनकी यह तस्वीर बता रही है कि विनेश खेल पंचाट के फैसले से काफी निराश हैं। क्यूंकि विनेश ने अयोग्य घोषित करार दिए जाने के बाद खेल से संन्यास की घोषणा करते हुए कहा कि उनके पास खेल जारी रखने की ताकत नहीं है।

Vinesh Phogat विनेश फोगाट का करियर :-

Mother's Struggles Made Her a Wrestler After Losing Her Father in Childhood, Know the Painful Story of Vinesh Phogat
Mother’s Struggles Made Her a Wrestler After Losing Her Father in Childhood, Know the Painful Story of Vinesh Phogat

Vinesh Phogat विनेश फोगाट का जन्म 1994 में हुआ था। उन्होंने 7 साल की उम्र में ही रेसलिंग शुरू कर दी थी। इसके अलावा वह वर्ल्ड रैंकिंग में पहले स्थान तक पहुंच चुकी हैं। साल 2019 और 2022 में वर्ल्ड चैंपियनशिप में 53 किग्रा कैटेगरी में विनेश ने ब्रॉन्ज मेडल जीता था। वहीं साल 2018 एशियन गेम्स में विनेश ने गोल्ड पर कब्जा किया था। इसके अलावा विनेश ने कॉमनवेल्थ गेम्स में भी 3 गोल्ड जीते हैं। इसके अलावा विनेश एशियन गेम्स और कॉमनवेल्थ दोनों में गोल्ड मेडल जीतने वाली भारत की पहली महिला रेसलर हैं।

ये भी पढ़ें: 15 अगस्त के दिन कैसा रहा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड, जानें अब तक कितनी बार मिली जीत?

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version