World Relays: भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) ने अगले महीने होने वाली विश्व रिले के लिए अपनी पुरुषों की चार गुणा 400 मीटर रिले टीम में बदलाव किया है। भारत की तरफ से महिलाओं की चार गुणा 100 मीटर और चार गुणा 400 मीटर रिले, पुरुषों की चार गुणा 100 मीटर और चार गुणा 400 मीटर रिले, मिश्रित चार गुणा 100 मीटर और चार गुणा 400 मीटर रिले की टीमें विश्व रिले में हिस्सा लेने वाली हैं।
पुरुषों की चार गुणा 400 मीटर रिले टीम में हुआ बदलाव :-
भारत ने चीन के ग्वांगझू में 10 से 11 मई तक होने वाली विश्व रिले के लिए अपनी पुरुषों की चार गुणा 400 मीटर टीम में बदलाव किया है। इस बार पेरिस ओलंपिक में प्रभावित करने में विफल रही टीम से केवल एक धावक ही अपनी जगह बना पाया है। इस बार भारत की पुरुषों की चार गुणा 400 मीटर टीम में धावक संतोष कुमार तमिलारासन को छोड़कर अन्य सभी सदस्य नए हैं। वहीं इन नए सदस्यों में धर्मवीर चौधरी, रिंस जोसेफ, तुषार कांति, जय कुमार, मोहित कुमार, टी एस मनु और टी के विशाल शामिल हैं।

इस बार यह प्रतियोगिता दक्षिण कोरिया के गुमी में 27-31 मई तक होने वाली है। तभी तो अब भारत ने इस एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए आठ सदस्यीय पुरुष चार गुणा 400 मीटर रिले टीम की घोषणा कर दी थी। इनमें से विशाल, जय कुमार, मनु, धरमवीर और जोसेफ कोच्चि में अभी हाल ही में समाप्त हुए फेडरेशन कप में पुरुषों की 400 मीटर फाइनल में खेले थे। तब ये सभी इसी क्रम में पहले से पांचवें स्थान पर रहे थे। इसके अलावा धावक तुषार, मोहित और तमिलारासन उस समय सेमीफाइनल में तो दौड़े थे, लेकिन फाइनल में जगह नहीं बना पाए थे।

इसके अलावा भारत की तरफ से पेरिस ओलंपिक में खेलने वाली मुहम्मद अनस, मुहम्मद अजमल, अमोज जैकब, राजेश रमेश, मिजो चाको कुरियन और तमिलारासन की चार गुणा 400 मीटर रिले टीम हीट चरण से आगे ही नहीं बढ़ पाई थी। लेकिन धावक तमिलारासन उस चौकड़ी का हिस्सा नहीं थे। जो उस समय दौड़ी थी। इसके अलावा इस बार भारत ने अपनी मिश्रित चार गुणा 400 मीटर रिले टीम भी उतारी है। इसमें धावक अमोज जैकब को भी जगह मिली है। वहीं इस टीम के अन्य सदस्य धर्मवीर चौधरी, टी के विशाल (दोनों पुरुष) और स्नेहा कोलेरी, जिस्ना मैथ्यू, रूपल और सुभा वेंकटेशन हैं।

इस बार भारत की तरफ से महिलाओं की चार गुणा 100 मीटर और चार गुणा 400 मीटर रिले, पुरुषों की चार गुणा 100 मीटर और चार गुणा 400 मीटर रिले, मिश्रित चार गुणा 100 मीटर और चार गुणा 400 मीटर रिले की टीमें विश्व रिले में हिस्सा लेने वाली हैं। इसके अलावा ग्वांगझू में होने वाली इस प्रतियोगिता में भारत की मिश्रित चार गुणा 100 मीटर रिले टीम पहली बार ही वैश्विक मंच पर खेलने वाली है। क्यूंकि हर राष्ट्रीय महासंघ की एक टीम हर स्पर्धा में प्रतिस्पर्धा कर सकती है। वहीं हर स्पर्धा के लिए अधिकतम आठ एथलीट को टीम में शामिल किया जा सकता है।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।