Athletics: पोल वॉल्ट खेल में विश्व रिकॉर्ड धारी स्वीडिश अमेरिकी खिलाड़ी अर्मांड डुप्लांटिस ने भारतीय स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा की जमकर तारीफ की है। इसके अलावा डुप्लांटिस को सर्वकालिक महान पोल वॉल्ट एथलीट भी कहा जाता है। क्यूंकि वह सात बार के सीनियर वैश्विक चैंपियन और 6.27 मीटर से वर्तमान विश्व रिकॉर्ड धारक हैं।

डुप्लांटिस ने की नीरज चोपड़ा की तारीफ :-

महान पोल वॉल्ट खिलाड़ी और विश्व रिकॉर्ड धारी स्वीडिश अमेरिकी खिलाड़ी अर्मांड डुप्लांटिस ने भारत के स्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा की जमकर तारीफ की है। क्यूंकि उन्होंने भारतीय स्टार एथलीट को एक बेहतरीन इंसान और अपना प्रेरणास्त्रोत बताया है।

Neeraj Chopra
image source via getty images

इस बीच उन्होंने बताया है कि, “वह भारतीय स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा से ओलंपिक में दो पदक जीतने और ग्लोबल स्टार बनने से बहुत पहले मिले थे। इस बीच उन्होंने कहा है कि इतनी अपार सफलता हासिल करने के बाद भी नीरज अभी भी उतने ही विनम्र और बेहतरीन इंसान हैं।

सर्वकालिक महान पोल वॉल्ट खिलाड़ी हैं डुप्लांटिस :-

अर्मांड डुप्लांटिस को सर्वकालिक महान पोल वॉल्ट एथलीट भी कहा जाता है। ऐसा उनको इसलिए कहा जाता है क्यूंकि वह सात बार के सीनियर वैश्विक चैंपियन और 6.27 मीटर से वर्तमान विश्व रिकॉर्ड धारक हैं।

Armand Duplantis
Armand Duplantis

वहीं उनका कहना है कि नीरज ने पिछले दो ओलंपिक में स्वर्ण और रजत के साथ भारत के सबसे महान एथलीट के रूप में अपनी विरासत को मजबूत किया है। अब लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवॉर्ड्स की पूर्व संध्या पर डुप्लांटिस ने नीरज के साथ अपनी शुरुआती मुलाकातों को याद करते हुए उन्हें प्रेरणादायी बताया है।

अभी 25 वर्ष के हैं अर्मांड डुप्लांटिस :-

इस विश्व रिकॉर्ड धारी स्वीडिश अमेरिकी खिलाड़ी अर्मांड डुप्लांटिस को साल 2025 लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवॉर्ड्स में स्पोर्ट्समैन ऑफ द ईयर अवॉर्ड के लिए नामांकित किया गया है।

Armand Duplantis
Armand Duplantis

इसके अलावा उन्होंने कहा है कि, “हम दोनों ने एक दूसरे से काफी बातचीत की है। इससे पहले टोक्यो में हुए ओलंपिक से पहले और ओलंपिक के बाद भी मेरी उनके साथ काफी बातचीत हुई थी। क्यूंकि उस समय वह पूरे भारत देश को प्रेरित कर रहे थे। उनके लिए यह बहुत ही अच्छा पल था।”

नीरज चोपड़ा एक अच्छे इंसान है :-

इसके आगे अर्मांड डुप्लांटिस ने कहा है कि, “नीरज अब भी वैसे ही इंसान है, वही इंसान जिससे मैं वर्षों पहले मिला था। हम साल 2016 की विश्व जूनियर चैंपियनशिप में पहली बार एक ही प्रतियोगिता में खेले थे। तब उन्होंने वहां पर काफी धमाकेदार प्रदर्शन किया था।

Neeraj Chopra
Neeraj Chopra

वह एक प्रेरणास्रोत एथलीट हैं। क्यूंकि वह जो भी करते हैं, मुझे वह बहुत पसंद हैं। इसके अलावा वह एक प्रतिभाशाली और महान एथलीट हैं। वहीं इस समय वह भारत में खेलों के लिए जो कुछ भी कर रहे हैं, वह सब वास्तव में एक अद्भुत है।”

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version