Friday, February 20

Chess Olympiad 2024: शतरंज ओलंपियाड 2024 (Chess Olympiad 2024) में भारतीय पुरुष टीम ने मोरक्को को 4-0 से हराया है। इसके अलावा भारतीय महिला टीम ने जमैका पर 3.5-0.5 से जीत दर्ज की। वहीं इस बार विश्व चैंपियनशिप चैलेंजर डी गुकेश ने पहले दौर से ब्रेक लिया है। इस बार 45वें शतरंज ओलंपियाड में भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानंद और आर वैशाली ने भारत की शानदार शुरुआत कराई।

R Praggnanandhaa
image source : X

इस शतरंज ओलंपियाड 2024 (Chess Olympiad 2024) में भारत की पुरुष और महिला टीमों ने जीत के साथ शुरुआत की है। इस बार भी इस शतरंज ओलंपियाड 2024 में भाई-बहन की जोड़ी ने कमाल की शुरुआत दिलाई है। इस बार शतरंज ओलंपियाड 2024 में भारतीय पुरुष टीम ने मोरक्को को 4-0 से हराया है। वहीं इसके अलावा भारतीय महिला टीम ने जमैका पर 3.5-0.5 से जीत दर्ज की है। इस बार विश्व चैंपियनशिप चैलेंजर डी गुकेश ने पहले दौर से ब्रेक लिया है।

Chess Olympiad 2024 भारतीय पुरुष टीम ने की जीत के साथ शुरुआत :-

इस बार इस शतरंज ओलंपियाड 2024 (Chess Olympiad 2024) में भारत के आर प्रज्ञानंद ने शानदार शुरुआत करते हुए तिसिर मोहम्मद को हराया। इसके बाद फिर भारत के शंतरज खिलाड़ी विदित गुजराती, अर्जुन एरिगेसी और पी हरिकृष्णा ने भी अपने – अपने मुकाबले जीते। इस बार भारत के प्रज्ञानंद ने मोरक्को के मोहम्मद को हराया।

R Praggnanandhaa
image source : X

इसके अलावा विदित गुजराती ने ओखिर मेहदी पियरे को हराया। वहीं अभी विश्व रैंकिंग में चौथे स्थान पर काबिज एरिगेसी ने भी जाक एलबिलिया के खिलाफ अपना मुकाबला जीता है। वहीं इसके अलावा भारत के शतरंज खिलाड़ी हरिकृष्णा को इस मुकाबले में अनस मोसियाद ने चुनौती दी थी लेकिन वह भी उनके सामने टिक नहीं पाए। उनको इस मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद भारत की पुरुष टीम को अगले दौर में आइसलैंड से खेलना है।

Chess Olympiad 2024 भारतीय महिला टीम ने की जीत के साथ शुरुआत :-

इस बार इस शतरंज ओलंपियाड 2024 (Chess Olympiad 2024) में भारत की महिला वर्ग में आर वैशाली और तानिया सचदेव ने पहले टाइम कंट्रोल में ही जीत दर्ज कर ली है। वहीं इसके अलावा भारत की महिला शतरंज खिलाड़ी दिव्या देशमुख को जीत के लिए अपना काफी पसीना बहाना पड़ा। जबकि भारत की वंतिका अग्रवाल ने इस बार ड्रॉ खेला है। वहीं इसके अलावा एक अन्य मुकाबलों में अमेरिका ने पनामा को 3.5-0.5 से हराया।

Vaishali
image source : X

वहीं इसके अलावा इस बार शतरंज ओलंपियाड 2024 (Chess Olympiad 2024) के ओपन वर्ग में 99 टीमों ने जीत के साथ शुरुआत करके दो दो अंक बनाए। इस बार भारत की वैशाली को एडानी क्लार्क के खिलाफ काले मोहरों से खेलते हुए कोई दिक्कत नहीं आई। अभी भारत की डी हरिका को आराम दिया गया था। इस बार भारत की तानिया सचदेव ने भी गैब्रियला वाटसन पर आसानी से जीत दर्ज की है। वहीं इस बार विश्व जूनियर बालिका चैंपियन दिव्या ने रचेल मिलेर के खिलाफ बराबरी के मुकाबले में बाजी मारी है। इसके अलावा वंतिका ने रेहाना ब्राउन से ड्रॉ खेला। इस बार शतरंज ओलंपियाड 2024 के महिला वर्ग में 178 टीमें भाग ले रही हैं।

ये भी पढ़ें: प्रधानमंत्री मोदी ने की पेरिस पैरालंपिक 2024 के पदक विजेताओं से मुलाकात, 29 पदक जीतने की दी बधाई

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version