Sunday, March 22

Asian Champions Trophy: एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2024 (Asian Champions Trophy) में भारतीय पुरुष हॉकी टीम का शानदार प्रदर्शन जारी है। भारतीय हॉकी टीम ने अपने चौथे मुकाबले में साउथ कोरिया को 3-1 से हरा दिया है। इस बार भारतीय टीम में कई युवा खिलाड़ी शामिल हैं जो काफी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में लगातार 4 मैच जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर चुकी है।

Indian men's hockey team
image source : X

अभी तक भारतीय टीम ने कुल 17 गोल दागे हैं। जबकि कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने अपने 200 गोल भी पूरे कर लिए है। इसके अलावा अभी तक इन चार मुकाबलों में भारत के खिलाफ केवल दो ही गोल ही हो पाए है। इस टूर्नामेंट के पहले मैच में भारत ने मेजबान चीन को 3-0 से हराया था। जबकि भारत ने दूसरे मुकाबले में जापान को 5-0 शिकस्त दी थी। वहीं इस टूर्नामेंट के तीसरे मैच में भारत ने मलेशिया को 8-1 हराया था।

Indian men's hockey team
image source : X

इस 6 टीमों के टूर्नामेंट (Asian Champions Trophy) में शीर्ष चार टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी। ये सेमीफाइनल मुकाबले सोमवार को खेले जाएंगे। जबकि इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला मंगलवार को खेला जाएगा। इस बार भारत के रिजर्व गोलकीपर सूरज करकेरा ने प्रभावी प्रदर्शन किया है। उन्होंने इस मुकाबले के दूसरे क्वार्टर में साउथ कोरिया को गोल नहीं करने दिया था।

Indian men's hockey team
image source : X

इस चौथे मुकाबले (Asian Champions Trophy) में साउथ कोरिया के खिलाफ भारत के लिए अराईजीत सिंह हुंडल ने आठवें मिनट में गोल किया था। जबकि कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने खेल के नौवें और 43वें मिनट में दो गोल किए। वहीं साउथ कोरिया की तरफ से एकमात्र गोल जिहुन यांग ने 30वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर किया था। वहीं अब भारतीय हॉकी टीम को शनिवार को अपने अंतिम लीग मैच में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से भिड़ना है।

Asian Champions Trophy कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने पूरे किए 200 गोल :-

इस मुकाबले के दौरान ही भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने अपने 200 गोल भी पूरे कर लिए है। इस मुकाबले Asian Champions Trophy) में उन्होंने जब खेल के नौंवे मिनट मे गोल किया था तभी अपने करियर के 200 गोल भी पूरे कर लिए थे। वहीं इसके अलावा खेल के 43वें मिनट में उन्होंने करियर का 201वां गोल दागा।

Harmanpreet Singh
image source : X

इसके अलावा भारतीय पुरुष हॉकी टीम के लिए ऑल टाइम टॉप गोल स्कोरर में मेजर ध्यानचंद का नाम सबसे उपर आता है। इस दौरान मेजर ध्यानचंद ने अपनी टीम के लिए 570 गोल दागे हैं। इसके अलावा भारतीय हॉकी खिलाड़ी बलबीर सिंह सीनियर के नाम 246 गोल दर्ज हैं। वहीं अब भारतीय टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह तीसरे नंबर पर पहुंच गए है। इसके अलावा भारत के केडी सिंह के नाम 175 गोल दर्ज हैं। वहीं भारत के दिग्गज खिलाड़ी धनराज पिल्लै ने भी अपनी टीम के लिए 170 गोल किए है।

Asian Champions Trophy 12 अंकों के साथ अंक तालिका में टॉप पर पहुंचा भारत :-

Indian men's hockey team
image source : X

इस टूर्नामेंट (Asian Champions Trophy) में भारतीय हॉकी टीम ने अपने चारों मुकाबले जीते है। इस समय भारतीय टीम पॉइंट टेबल में पहले स्थान पर है। भारत के अभी टोटल 12 अंक है। भारत के आस – पास भी अभी कोई नहीं है। इसके अलावा पाकिस्तान की टीम अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है। पाकिस्तान की टीम के अभी 5 अंक है। जबकि अभी अंक तालिका में तीसरे नंबर पर साउथ कोरिया है जिसके भी पांच अंक हैं। मलेशिया की टीम अभी अंक तालिका में 4 अंकों के साथ चौथे स्थान पर ही मौजूद है। जबकि 3 अंकों के साथ चीन की टीम अभी अंक तालिका में पांचवें स्थान पर है।

ये भी पढ़ें: शतरंज ओलंपियाड में भारत की शानदार शुरूआत, आर प्रज्ञानानंदा और वैशाली चमके

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version