Thursday, June 18

 

Google News Sports Digest HindiKhelo India Winter Games 2025: इन खेलों के 5वें संस्करण का दूसरा चरण 22 फरवरी से गुलमर्ग में खेला जाने वाला था। लेकिन अबकी बार वहां पर इसके लिए पर्याप्त बर्फबारी नहीं होने की वजह से इस प्रतियोगिता को स्थगित कर दिया गया है। इस बारें में जम्मू-कश्मीर स्पोर्ट्स काउंसिल ने अपनी जानकारी भी साझा की है।

Khelo India Winter Games
image source via getty images

इस बीच उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा है कि, “खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2025 इस बार 22 से 25 फरवरी के बीच होने वाले थे। लेकिन इसके लिए यहां पर पर्याप्त बर्फबारी नहीं होने की वजह से इनको अभी टाल दिया गया है। जब यहां पर बर्फ अच्छी पड़ने लगेगी तब इसके लिए नई तारीखों की घोषणा भी कर दी जाएगी।

दूसरी बार स्थगित किए गए यह खेल :-

खेलो इंडिया विंटर गेम्स को लगातार दूसरी बार कम बर्फबारी पड़ने की वजह से टालना पड़ा है। क्यूंकि इससे पहले पिछले साल भी जनवरी में अच्छी बर्फ नहीं गिरने के कारण इन खेलों को फरवरी में ही आयोजित किया गया था। वहीं इन खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2025 का पहला चरण 23 से 27 जनवरी तक लेह में कराया गया था।

Khelo India Winter Games
image source via getty images

उस समय इसमें आइस हॉकी और आइस स्केटिंग जैसी बर्फीली खेल स्पर्धाएं कराई गई थी। तब इस पहले चरण में लद्दाख ने चार स्वर्ण सहित कुल सात पदक जीते थे। जबकि उस समय तमिलनाडु ने तीन स्वर्ण सहित कुल पांच पदक अपने नाम किए थे। वहीं उस समय महाराष्ट्र ने सबसे ज्यादा 10 पदक जीते थे। लेकिन तब अपने दो स्वर्ण पदकों के कारण वह अंक तालिका में तीसरे स्थान पर रहा था।

Khelo India Winter Games
image source via getty images

इसके अलावा इन खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2024 में महाराष्ट्र ने 20 स्केटिंग पदकों सहित छह स्वर्ण पदक जीतकर पहला स्थान हासिल किया था। उस समय तेलंगाना दो स्वर्ण के साथ चौथे पर और कर्नाटक एक स्वर्ण के साथ पांचवें स्थान पर रहा था। वहीं इन खेलो इंडिया विंटर गेम्स की शुरुआत साल 2020 में हुई थी।

Khelo India Winter Games
image source via getty images

इन खेलों के पहले संस्करण में करीब 1000 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। तब इनमें 306 महिलाएं भी शामिल थीं। इसके बाद हर साल इसमें भाग लेने वाले खिलाड़ियों की संख्या बढ़ती ही चली गई। साल 2021 में इसमें 1350 से अधिक खिलाड़ियों ने और साल 2022 में इसमें 1500 से ज्यादा खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था।

इसके अलावा साल 2024 में इन खेलों में 1200 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया था। तब इसमें 700 से अधिक खिलाड़ी, 141 सहायक स्टाफ, 113 तकनीकी अधिकारी, 250 से अधिक वॉलंटियर्स और खेलों से जुड़े अन्य वॉलंटियर्स शामिल थे। वहीं उस साल इस संस्करण में कुल 136 पदक दांव पर लगे थे।

Khelo India Winter Games
image source via getty images

साल 2024 में इन खेलों का आयोजन भी काफी खास रहा था। क्यूंकि पहली बार भारत सरकार के युवा मामलों और खेल मंत्रालय ने भारतीय खेल प्राधिकरण के साथ मिलकर इन खेलों का तकनीकी संचालन किया था। इसके अलावा उस समय इसमें राष्ट्रीय खेल महासंघों और भारतीय ओलंपिक संघ का भी सहयोग रहा था।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version