Golden Spike: भारत के स्टार भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा ने चेक गणराज्य के ओस्ट्रावा में गोल्डन स्पाइक एथलेटिक्स मीट में 85.29 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो से खिताब जीत लिया है। इसके अलावा यह वही टूर्नामेंट हैं जिसको नीरज के कोच और विश्व रिकॉर्ड होल्डर जेन जेलेज्नी ने अपने करियर में नौ बार जीता है। क्यूंकि उन्होंने साल 1986 से लेकर 2006 के बीच ये खिताब जीते हैं।
नीरज चोपड़ा ने जीती गोल्डन स्पाइक चैंपियनशिप :-
भारत के स्टार भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा ने चेक गणराज्य के ओस्ट्रावा में गोल्डन स्पाइक एथलेटिक्स मीट में 85.29 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो से खिताब जीत लिया है। इस बार नीरज ने यहां पर काफी शानदार प्रदर्शन किया।

जिसके चलते हुए वह यहां पर शीर्ष पर रहे। इसके अलावा यह वही टूर्नामेंट है जिसको नीरज के कोच और विश्व रिकॉर्ड होल्डर जेन जेलेज्नी ने अपने करियर में नौ बार जीता है। उन्होंने ये सभी खिताब साल 1986 से 2006 के बीच जीते थे।
तीसरे प्रयास में किया सर्वश्रेष्ठ थ्रो :-
इसके अलावा भारतीय स्टार एथलीट नीरज चोट के चलते पिछले दो बार से इस टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले सके थे। वहीं इस बार उन्होंने इस टूर्नामेंट में हिस्सा लिया और शीर्ष स्थान भी हासिल किया। इसके अलावा उन्होंने यहां पर भी फाउल के साथ अपनी शुरुआत की थी।

लेकिन इसके बाद अपने दूसरे प्रयास में उन्होंने 83.45 मीटर का थ्रो किया। जबकि अपने तीसरे प्रयास में उन्होंने यहां पर 85.29 मीटर का थ्रो किया। उनका यह थ्रो अंत तक उनको विजेता बनाने के लिए काफी था। वहीं इसके बाद अपने चौथे प्रयास में नीरज ने 82.17 मीटर और पांचवें प्रयास में 81.01 मीटर का थ्रो किया। जबकि उन्होंने अपना अंतिम और छठा प्रयास भी फाउल किया।
इस समय काफी अच्छी लय में चल रहे हैं नीरज :-
भारत के स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा इस मौजूदा समय में काफी अच्छी लय में दिखाई दे रहे हैं। क्यूंकि उन्होंने अभी हाल ही में पेरिस डायमंड लीग भी जीता था। इसके अलावा पिछले महीने दोहा डायमंड लीग में भी नीरज दूसरे स्थान पर रहे थे।

उस समय उन्होंने वहां पर 90 मीटर का आंकड़ा भी पार किया था। तब उन्होंने 90.23 मीटर का अपना सर्वश्रेष्ठ थ्रो किया था। वहीं अब उन्होंने गोल्डन स्पाइक टूर्नामेंट जीतकर अपनी उसी शानदार लय को भी जारी रखा है।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







