Tuesday, March 17

Sheetal Devi: भारत की पैरा तीरंदाज शीतल देवी ने एक और उपलब्धि हासिल करते हुए जेद्दा में होने वाले आगामी एशिया कप चरण तीन के लिए भारत की सक्षम जूनियर टीम में अपनी जगह बना ली है। इसके चलते हुए अब वर्ल्ड कंपाउंड चैंपियन शीतल देवी के लिए एक सक्षम अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए भारतीय टीम में शामिल होना एक और ऐतिहासिक उपलब्धि भी है।

तभी तो अब शीतल देवी ने भारतीय टीम की घोषणा के बाद सोशल मीडिया पर लिखा है कि जब उन्होंने प्रतिस्पर्धा शुरू की थी तो उनका एक छोटा सा सपना तह कि एक दिन वह भी सक्षम तीरंदाजों के साथ प्रतिस्पर्धा करेगी। लेकिन इसकी शुरुआत में वह इसमें सफल नहीं हो पाई थी। वहीं अब वह हर असफलता से सीखते हुए आगे बढ़ती जा रही हैं। वहीं आज जब उनका भारतीय टीम में चयन हुआ है तो उनका यह सपना एक कदम और करीब आ गया है।

ट्रायल में तीसरे स्थान पर रहीं हैं शीतल देवी :-

Para-archer Sheetal Devi
Para-archer Sheetal Devi

इसके अलावा भारत की पैरा तीरंदाज शीतल देवी ने पेरिस पैरालंपिक 2024 में मिश्रित टीम कंपाउंड स्पर्धा में कांस्य पदक भी जीता था। इसके अलावा उन्होंने तुर्की की पेरिस पैरालंपिक चैंपियन ओजनूर क्यूर गिर्डी से प्रेरणा ली थी। क्यूंकि तुर्की की यह खिलाड़ी ओजनूर क्यूर गिर्डी भी विश्व स्तर पर सक्षम तीरंदाजों की स्पर्धाओं में भी भाग लेती हैं।

Para-archer Sheetal Devi
Para-archer Sheetal Devi

इसके अलावा पूरे भारत के करीब 60 से ज्यादा सक्षम तीरंदाजों के बीच समान परिस्थितियों में प्रतिस्पर्धा करते हुए जम्मू-कश्मीर की युवा पैरा तीरंदाज शीतल देवी सोनीपत में हुए चार दिवसीय राष्ट्रीय चयन ट्रायल में तीसरे स्थान पर रहीं हैं। इन ट्रायल में उन्होंने क्वालीफिकेशन दौर में 703 अंक हासिल किए। इसमें उन्होंने पहले दौर में 352 और दूसरे दौर में 351 अंक हासिल किए थे। वहीं उनके ये अंक शीर्ष क्वालीफायर तेजल साल्वे के कुल अंक के बराबर भी थे।

Para-archer Sheetal Devi
Para-archer Sheetal Devi

इसके बाद इन ट्रायल की फाइनल रैंकिंग में तेजल (15.75 अंक) और वैदेही जाधव (15 अंक) ने शीर्ष दो स्थान हासिल किए थे। जबकि जम्मू-कश्मीर की युवा पैरा तीरंदाज शीतल देवी ने 11.75 अंक के साथ तीसरा स्थान हासिल है। इसके चलते हुए उन्होंने महाराष्ट्र की ज्ञानेश्वरी गडाधे को 0.25 अंक के मामूली अंतर से पीछे छोड़ा है।

भारत की रिकर्व टीम :-

पुरुष टीम : रामपाल चौधरी (AAI), रोहित कुमार (उत्तर प्रदेश), मयंक कुमार (हरियाणा);

महिला टीम : कोंडापावुलुरी युक्ता श्री (आंध्र प्रदेश), वैष्णवी कुलकर्णी (महाराष्ट्र), कृतिका बिचपुरिया (मध्य प्रदेश)।

भारत की कंपाउंड टीम :-

पुरुष टीम : प्रद्युम्न यादव, वासु यादव, देवांश सिंह (सभी राजस्थान)

महिला टीम : तेजल साल्वे, वैदेही जाधव (दोनों महाराष्ट्र), शीतल देवी (जम्मू और कश्मीर)।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version