Saturday, February 21

आंद्र प्रदेश की रहने वाली व भारत की स्टार महिला शतरंज खिलाड़ी कोनेरू हम्पी ने उज्बेकिस्तान में आयोजित होने वाली महिला वर्ल्ड रैपिड शतरंज चैंपियनशिप 2023 में रजत पदक जीत लिया है। हम्पी ने 11 राउंड के बाद 8.5 अंकों के साथ अन्य खिलाड़ी अनास्तासिया बोडनारुक के साथ टॉप पर रही।

हम्पी ने रूस की बोडनारुक के साथ टाई-ब्रेकर खेला, फिर भी 1.5-2.5 से अंतर से मात खा गई। हांलाकि इस मैच से उन्होंने रजत पदक तो हासिल कर ही लिया। इससे पहले साल 2019 में गोल्ड और साल 2012 में कांस्य के बाद ये उनकी करियर का तीसरा पदक है।

कोनेरू हम्पी ने तो इस चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया ही लेकिन उनके अलावा और भी भारतीय खिलाड़ी थे जिन्होंने अच्छा खेल दिखाया। जैसे कि महिला वर्ग में वार्शिनी 7.5 अंकों के साथ 13 वें स्थान पर रही। उनके अलावा मेंस वर्ग में विदित गुजराती टॉप रेंक पर रहे। विदित जो कि 13 राउंड में 9 अंकों के साथ चौथे स्थान रहने में सफल हुए। लेकिन वह पदक के लिए मामूली अंतर से चूक गए।

ये भी पढ़ें: जीत के बाद कप्तान एल्गर ने भारतीय टीम को लेकर दिया बड़ा बयान

स्पोर्ट्स से जुड़ी अन्य खबरें जैसे, cricket news और  football news के लिए हमारी वेबसाइट hindi.sportsdigest.in पर log on करें। इसके अलावा हमें FacebookTwitter पर फॉलो व YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें।

Share.

साल 2020 से स्पोर्ट्स पत्रकारिता में एक सिपाही के तौर पर कार्यरत हूं। प्रत्येक खेल में उसके सभी पहलुओं के धागे खोलकर आपके सामने रखने की कोशिश करूंगा। विराट व रोहित का बल्ला धोखा दे सकता है, लेकिन आपको यहां खबरों की विश्वसनियता पर कभी धोखा नहीं मिलेगा। बचपन से ही क्रिकेट के साथ-साथ अन्य खेलों में खास दिलचस्पी होने के कारण इसके बारे में लिखना बेहद पसंद है।

Leave A Reply

Exit mobile version