Vinesh Phogat: विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) को राष्ट्रीय डोपिंग निरोधक एजेंसी की तरफ से उनके पते की सही जानकारी नहीं देने के लिए नोटिस जारी किया गया है। अब इस मामले में नाडा की तरफ से 14 दिनों के भीतर जवाब मांगा गया है। हम आपको यहां पर बता देना चाहते है कि सभी एथलीटों को डोप परीक्षण के लिए अपनी उपलब्धता की जानकारी नाडा को देनी होती है। अब यदि एथलीट विवरण भरने के बाद निर्धारित समय पर उस स्थान पर नहीं मिलते हैं तो इसे उल्लंघन माना जाता है।

नाडा ने Vinesh Phogat से मांगा जवाब :-

Vinesh Phogat
image source : X

राष्ट्रीय डोपिंग निरोधक एजेंसी की तरफ से विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) को एक नोटिस जारी किया गया है। यह नोटिस विनेश (Vinesh Phogat) को स्पष्ट रूप से अपने पते के बारे में सही जानकारी नहीं देने के लिए दिया गया है। क्यूंकि इससे पहले विनेश ने नौ सितंबर को सोनीपत के खरखौदा गांव में अपने घर पर डोप टेस्ट के लिए उपलब्ध रहने की जानकारी दी थी। लेकिन इस निर्धारित समय और तारीख पर वह वहां नहीं मिली थी। वहीं अब नाडा ने इसे अपना उल्लंघन माना है और इसके लिए उनसे जवाब मांगा है।

नाडा ने दिया Vinesh Phogat को नोटिस :-

अब नाडा ने अपने नोटिस में कहा है कि विनेश अब आपको एडीआर की आवश्यकताओं का पालन करने में स्पष्ट विफलता के बारे में सूचित करने के लिए एक औपचारिक नोटिस दिया जाता है। वहीं अब इस मामले पर अंतिम निर्णय लेने से पहले आपको कोई भी टिप्पणी करने के लिए आमंत्रित किया जाता है।

Vinesh Phogat
image spurce : X

क्यूंकि उस समय और स्थान पर उस डीएवी पर आपका परीक्षण करने के लिए एक डोप नियंत्रण अधिकारी भेजा गया था। लेकिन तब वह परीक्षण के लिए आपको खोजने में असमर्थ था। क्यूंकि आप दिए गए स्थान पर उपलब्ध नहीं थीं।

Vinesh Phogat अब क्या कहता है नियम :-

Vinesh Phogat
image source :- X

अब इस ओलंपियन खिलाड़ी विनेश फोगाट को इस स्थिति में अपनी गलती स्वीकार करनी होगा या इस बात का सबूत देना होगा कि वह उस स्थान पर लगभग 60 मिनट तक मौजूद थीं। क्यूंकि इस नियम के अनुसार एक बार तय की जगह की विफलता एंटी-डोपिंग नियम का उल्लंघन नहीं मानी जाती है। क्यूंकि नाडा द्वारा किसी एथलीट पर आरोप लगाने के लिए 12 महीने की अवधि के भीतर तीन बार ठहरने की जगह की विफलता होनी चाहिए।

ये भी पढ़ें: शतरंज ओलंपियाड जीतने वाली भारतीय टीम के लिए हुई इनाम की घोषणा, पीएम मोदी ने की मुलाकात

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version