Saturday, June 20

Balasore Train Accident: बीते शुक्रवार को ओडिशा के बालासोर में हुए भयानक ट्रेन हादसे ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। अचानक से हुए इस हादसे में अब तक 280 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, दूसरी तरफ 800 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। इस घटना के बाद पीएम मोदी भी हादसे वाली जगह पहुंचे थे। अब भारतीय खिलाड़ियों ने भी हादसे में मृतक व घायलों के प्रति अपनी-अपनी संवेदनाएं व्यक्त की है। इस कड़ी में विराट कोहली, गौतम गंभीर, नीरज चोपड़ा और अभिवन बिंद्रा जैसे स्पोर्ट्स खिलाड़ियों ने बालासोर जिले में हुए विनाशकारी ट्रेन हादसे में मरे लोगों के प्रति दुख व्यक्त किया है।

ट्रेन हादसे के बारे में सुनकर दुख हुआ- विराट कोहली

बालासोर ट्रेन हादसे के बारे में विराट कोहली ने सोशल मीडिया ट्विटर पर ट्वीट करते हुए लिखा कि, “ओडिशा में हुए दुखद ट्रेन हासदे के बारे में सुनकर दुख हुआ। मेरे विचार और प्रार्थनाएं उन परिवारों के साथ हैं, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।”


ओडिशा में जनहानी से स्तब्ध हूं- गौतम गंभीर

विराट कोहली के अलावा पूर्व भारतीय क्रिकेटर व वर्तमान में बीजेपी सांसद गौतम गंभीर ने भी बालासोर के पीड़ितों के लिए ट्वीट करते हुए लिखा कि, “ओडिशा में जनहानी से स्तब्ध हूं। ईश्वर पीड़ितों के परिवारों को शक्ति दे। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। देश आपके साथ खड़ा है।”


इनके अलावा टोक्यो में ओलंपिक विजेता नीरज चोपड़ा ने भी इस भयावह हादसे के लिए ट्वीट किया और लिखा कि, “ओडिशा में भयावह त्रासदी की खबर पढ़कर दुख हुआ। मेरे विचार और प्रार्थानाएं प्रभावित लोगों के दोस्तों और परिवारों के साथ है। ओम शांति।” वहीं, ओलंपिक में स्वर्ण पदक विजेता अभिनव बिंद्रा ने लिखा कि, “विनाशकारी ट्रेन दुर्घटना के बारे में ओडिशा से दिल दहला देने वाली खबर। इस कठिन समय के दौरान मेरे विचार और प्रार्थानाएं सभी प्रभावितों और उनके प्रियजनों के साथ हैं। कृपया, आइए हम सभी उन्हें अपना समर्थन दें। मैं घायलो के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।”

Share.

साल 2020 से स्पोर्ट्स पत्रकारिता में एक सिपाही के तौर पर कार्यरत हूं। प्रत्येक खेल में उसके सभी पहलुओं के धागे खोलकर आपके सामने रखने की कोशिश करूंगा। विराट व रोहित का बल्ला धोखा दे सकता है, लेकिन आपको यहां खबरों की विश्वसनियता पर कभी धोखा नहीं मिलेगा। बचपन से ही क्रिकेट के साथ-साथ अन्य खेलों में खास दिलचस्पी होने के कारण इसके बारे में लिखना बेहद पसंद है।

Leave A Reply

Exit mobile version