ATP Finals: इटली के यानिक सिनर ने एटीपी फाइनल्स (ATP Finals) का खिताब जीत लिया है. सिनर ने फाइनल में अमेरिकी ओपन के उप विजेता टेलर फ्रिट्ज को हराया है। अब इटली के यानिक सिनर ने अमेरिका के टेलर फ्रिट्ज को सीधे सेटों में 6-4, 6-4 से हराकर एटीपी फाइनल्स (ATP Finals) का खिताब जीत लिया है।

इसके अलावा वह श्रेष्ठ आठ खिलाडि़यों के बीच खेले जाने वाले वर्ष के अंतिम टूर्नामेंट (ATP Finals) को जीतने वाले अब इटली के पहले खिलाड़ी भी बने हैं। वहीं इसे पहले दुनिया के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी सिनर इस वर्ष ऑस्ट्रेलियाई ओपन और यूएस ओपन का खिताब जीत चुके हैं। इसके अलावा इस टूर्नामेंट को खेलते हुए ही उन्होंने विश्व नंबर एक की ट्रॉफी भी ग्रहण की थी।
फ्रिट्ज को हराकर सिनर ने जीता ATP Finals का खिताब :-
अभी हाल ही के कुछ महीनों में यह सिनर और फ्रिट्ज के बीच खेला जाने वाला तीसरा मुकाबला भी था। वहीं इन तीनों खेले गए मुकाबलों में सिनर को ही जीत मिली है। इसके अलावा इन दोनों के बीच यूएस ओपन का फाइनल भी खेला गया था।

वहीं इसके अलावा इसी टूर्नामेंट (ATP Finals) के ग्रुप दौर में भी दोनों खिलाड़ी आमने-सामने रहे थे। जिसमें सिनर ने फ्रिट्ज को 6-4, 6-4 से हराया था। इसके अलावा इस बार फाइनल मुकाबले में यहां पर सिनर को स्थानीय दर्शकों का जबरदस्त समर्थन मिला है। क्यूंकि इस दोनों ही सेटों में सिनर ने फ्रिट्ज की एक-एक बार सर्विस को तोडा था।

वहीं इससे पहले फ्रिट्ज ने सेमीफाइनल में दो बार के विजेता जर्मनी के अलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराया था। तब इसके बाद इस टूर्नामेंट (ATP Finals) के फाइनल मुकाबले में यह माना जा रहा था कि इन दोनों के बीच यह मुकाबला बेहद रोमांचक होगा। लेकिन सिनर ने अपनी फॉर्म को बरकरार रखते हुए इस मुकाबले में फ्रिट्ज को कोई मौका नहीं दिया। इसके अलावा यानिक सिनर इस साल काफी विवादों में भी रहे है।

इसके अलावा इस साल वह दो बार डोप पॉजिटिव भी पाए गए। लेकिन दोनों ही बार उनको बरी कर दिया गया। तभी तो उनको बरी किए जाने के मामले में वाडा ने अपील कर रखी है। अब इस मामले में फैसला साल 2025 के शुरुआत में आने की पूरी उम्मीद है। इसके अलावा इस टूर्नामेंट (ATP Finals) में युगल का खिताब जर्मनी के टिम पुट्ज और केविन क्राविट्ज ने जीता। इन दोनों ने फाइनल में क्रोएशिया के मैट पेविच और अल सल्वाडोर के मार्सेलो अरेवालो को 7-5 (5), 7-6 (6) से हराया।
Latest Cricket News in Hindi, Latest Football News in Hindi, Latest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।








